फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chhapra-Nautanwa Express will remain canceled from 13th September to 2nd October

Gorakhpur News: छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस 13 सितंबर से दो अक्तूबर तक रहेगी निरस्त

Sat, 09 Sep 2023 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Chhapra-Nautanwa Express will remain canceled from 13th September to 2nd October
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए वाराणसी मंडल के छपरा में यार्ड रिमाडलिंग कार्य करा रहा है। इसके लिए 13 सितंबर से दो अक्तूबर तक 20 दिन के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते छपरा-नौतनवा ट्रेन को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 15105/15106 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस 13 सितंबर से दो अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस 13 सितंबर से दो अक्तूबर तक छपरा से 60 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी। इसके अलावा 22531 छपरा-मथुरा जं. एक्सप्रेस 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 सितंबर को छपरा के स्थान पर सीवान से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

यह गाड़ी छपरा से सीवान तक निरस्त रहेगी। 22532 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा तक चलाई जाएगी। 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 14, 16, 18, 21, 23, 25, 26 एवं 30 सितंबर को छपरा के स्थान पर सीवान से चलाई जाएगी। यह गाड़ी छपरा से सीवान तक निरस्त रहेगी। 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस ब्लॉक अवधि में आवश्यकतानुसार नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
छपरा-फर्रुखाबाद को छपरा-ऐशबाग तक चलाया जाएगा

गोरखपुर। कैंट यार्ड रिमाडलिंग एवं गोरखपुर कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन के नॉन इंटरलाक के चलते 15083/15084 छपरा-फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस लखनऊ-छपरा-लखनऊ जं. के मध्य चलाई जा रही थी। अब यह गाड़ी शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट करते हुए ऐशबाग-छपरा-ऐशबाग के मध्य चलाई जाएगी।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed