फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cheated Rs 20 crore in 14 districts by opening fake paramedical college operator arrested

UP News: फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज खोलकर 14 जिलों में की 20 करोड़ की ठगी, संचालक गिरफ्तार

Tue, 12 Sep 2023 10:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Sep 2023 10:00 AM IST
सार

आरोपी संचालक पंकज पोरवाल ने फ्रेंचाइजी देने के नाम पर भी कइयों से तीन से चार लाख रुपये वसूले हैं। इन्हीं में से एक हैं चौरीचौरा के विजय प्रताप सिंह। इन्होंने कुशीनगर जिले में फ्रेंचाइजी ली थी। जालसाजी के शिकार होने पर विजय प्रताप सिंह ने पुलिस में केस दर्ज कराया, तब मामला सामने आ पाया है।

विज्ञापन
Cheated Rs 20 crore in 14 districts by opening fake paramedical college operator arrested
गुलरिया थाना में पकड़ा गया जालसाजी का आरोपी आगरा का पंकज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा में मुख्यालय बनाकर प्रदेश के 14 जिलों में फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज खोलकर छात्रों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की जालसाजी करने के आरोपी संचालक पंकज पोरवाल को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2013 से अब तक करीब 800 छात्रों से जालसाजी का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने आरोपी संचालक को कोर्ट में पेश करके 14 दिन का रिमांड लिया है। फर्जी संस्था में शामिल अन्य 13 लोगों को वांछित किया गया है, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी संचालक पंकज पोरवाल ने फ्रेंचाइजी देने के नाम पर भी कइयों से तीन से चार लाख रुपये वसूले हैं। इन्हीं में से एक हैं चौरीचौरा के विजय प्रताप सिंह। इन्होंने कुशीनगर जिले में फ्रेंचाइजी ली थी। जालसाजी के शिकार होने पर विजय प्रताप सिंह ने पुलिस में केस दर्ज कराया, तब मामला सामने आ पाया है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एएसपी मानुष पारिक व एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने सोमवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में पकड़े गए जालसाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसएसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है। एसएसपी ने बताया कि जिस जिले में फ्रेंचाइजी लेकर संस्थाएं संचालित की जा रही हैं, वहां की पुलिस को पत्र भेजा जाएगा। पकड़ा गया संचालक पंकज पोरवाल आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के 15 गणेश नगर सुचेता का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एसएसपी ने बताया कि चौरीचौरा के विशंभरपुर निवासी विजय प्रताप सिंह को कुशीनगर के हाटा थाने से जेल भेजा गया था। छूटने के बाद कोर्ट के आदेश पर उन्होंने चौरीचौरा थाने में 13 जनवरी को केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि एक संस्था आगरा के शाहगंज में अब्दुल कलाम ऑफ इंस्टीट्यूट नाम से है। यहां से जिलों में लोगों से तीन से चार लाख रुपये लेकर फ्रेंचाइजी दी जाती है। जांच में पता चला कि संस्था एएनएम, जीडीए, मेडिकल डिग्री, पैथोलॉजी असिसटेंट, डेंटल जैसे कोर्स की डिप्लोमा डिग्री देती है। इसके लिए छात्रों का प्रवेश लिया जाता है और कई किस्तों में ढाई लाख रुपये तक का फीस ली जाती है।

जांच में पता चला कि नियमानुसार ऐसी संस्था को खोलने के लिए उप्र स्टेट पैरामेडिकल या अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी में पंजीकरण कराना होता है। दोनों जगहों पर इसके बारे में जानकारी लेने पर पता चला कि पंजीकरण कहीं नहीं है। फिर डीजीएमई और सीएमओ दफ्तर में भी जांच कराने पर कोई प्रमाण नहीं मिला। इससे साबित हो गया कि संस्था फर्जी है। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और डिग्री को देखा तो उस पर अंग्रेजी में साफ-साफ लिखा था कि इसका इस्तेमाल किसी भी सरकारी या प्राइवेट नौकरी में नहीं किया जा सकता है।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि पंकज ने चिटफंड में अपने संस्था का पंजीकरण कराया है। वहां पर उद्देश्य में मेडिकल सेवा को जागरूक करना बताया है। फिर अपने घर-परिवार, मित्रों को सोसाइटी का पदाधिकारी बनाकर खुद को दिल्ली से संबद्धता बताकर जालसाजी करने लगा। एसएसपी ने बताया कि इसकी जानकारी छात्रों को तब होती थी, जब वह किसी नौकरी की परीक्षा को पास कर लेते थे और डिग्री का सत्यापन होता था।

 

इनको भी बनाया गया आरोपी
पंकज के भाई इंद्रीवर पोरवाल, पत्नी कंचन पोरवाल, चाचा जयवीर प्रसाद, मित्र नरेश कुमार, कमलकांत, सुरेंद्र कुमार, दर्शन कुमार खट्टरी, मोहित कुमार, अनिरुद्ध कुमार, निखिल कुमार, कुलदीप वर्मा, रुचि गुप्ता और प्रेमचंद्र।

इन जिलों में हैं संस्थाएं
  • जीवन छवि पैरामेडिकल काॅलेज, पता 62 नीम सराय पीडीए काॅलोनी मुंडेरा, प्रयागराज -संचालक निरंकार त्रिपाठी
  • शंभूनाथ तिवारी काॅलेज ऑफ नर्सिंग, गंगौली पुरा बाजार अयोध्या -संचालक चंद्रदेव तिवारी
  • छत्रपति शिवाजी काॅलेज ऑफ साइंस एंड पैरामेडिकल, हनुमान मंदिर महावीर लेन देवरिया -संचालक प्रशांत कुमार कुशवाहा
  • वंश पैरामेडिकल कॉलेज सिर्सागंज जनपद फिरोजाबाद -संचालक कमल किशोर
  • प्रतिभा पैरामेडिकल एंड नर्सिंग काॅलेज, ट्रस्ट देवरिया मीर देवरिया -संचालिका श्रीमती प्रतिभा सिंह
  • जननी पैरामेडिकल नर्सिंग साइंस, हनुमान चौराहा हाटा नगर पालिका परिषद कुशीनगर -संचालक विजय प्रताप सिंह
  • शौम्य साक्य पैरामेडिकल, देवरिया -संचालक रमाकांत कुशवाहा
  • मां विंध्यवासिनी पैरामेडिकल काॅलेज रानीडिहा, गोरखपुर -संचालिका श्रीमती गिरिजा त्रिपाठी
  • अन्नपूर्णानंद पैरामेडिकल कॉलेज चरजपुरा बैरिया मोड़, बलिया -संचालक गुप्तेश्वर पांडेय
  • रुद्रा पैरामेडिकल काॅलेज रामनगर मोड़ वाराणसी -संचालक डाॅ. पवन साहनी
  • ऑल इंडिया पैरामेडिकल, उर्दौली घुणपुरा सीतापुर -संचालक राजीव विश्वास
  • सतीश चंद्र इंस्टीट्यूट चांदपुर, शाहजहांपुर -संचालक मुकेश शुक्ला
  • सांन हाॅस्पिटल नरियावल अड्डा, बरेली -संचालक डाॅ. फहीम खान
  • वाशु पैरामेडिकल पावर स्टेशन के पास गंगा कालोनी नरौना बुलंदशहर -संचालिका श्रीमती रुचि

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed