फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chaurichaura tehsil accountant arrested for taking bribe of Rs 5000

Gorakhpur: चौरीचौरा तहसील का लेखपाल पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

Sat, 13 Jan 2024 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो झंगहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो झंगहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Jan 2024 11:27 AM IST
सार

झंगहा थाना क्षेत्र के बैजूडीहा गांव निवासी शिवदेव शुक्ल को वरासत कराना है। इसके लिए उन्होंने लेखपाल अशोक कुमार भारती से संपर्क कर फील्ड बुक से प्रमाणित ब्योरा देने को कहा। इसके बदले पहले तो लेखपाल ने शिवदेव को कई दिनों तक आज-कल बुलाकर टाला फिर पांच हजार रुपये की मांग की।

विज्ञापन
Chaurichaura tehsil accountant arrested for taking bribe of Rs 5000
घूस लेते गिरफ्तार लेखपाल अशोक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गारेखपुर चौरीचौरा तहसील के बैजूडीहा गांव के लेखपाल अशोक कुमार भारती को शुक्रवार की शाम एंटी करप्शन की टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वरासत का ब्योरा देने के लिए रुपये की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर टीम ने कार्रवाई कर लेखपाल के खिलाफ झंगहा थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी प्रयागराज के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के सराय आलम मोहल्ले का स्थायी निवासी है। जानकारी के मुताबिक, झंगहा थाना क्षेत्र के बैजूडीहा गांव निवासी शिवदेव शुक्ल को वरासत कराना है। इसके लिए उन्होंने लेखपाल अशोक कुमार भारती से संपर्क कर फील्ड बुक से प्रमाणित ब्योरा देने को कहा। इसके बदले पहले तो लेखपाल ने शिवदेव को कई दिनों तक आज-कल बुलाकर टाला फिर पांच हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


परेशान शिवदेव ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन में कर दी। इसके बाद शुक्रवार को एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित, कुमार मौर्य, रूपेश कुमार सिंह, राजन सिंह, अरविंद यादव पीड़ित के घर पर पहुंच गए थे। इसके बाद पीड़ित ने फोन करके लेखपाल को घर पर रुपये देने के लिए बुलाया। उसने जैसे ही रुपये पकड़े, उसे टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े जाने के बाद लेखपाल पुराना लेनदेन का विवाद बताने लगा था। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा है। उनकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed