फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chaurichaura candidate who conducted video recruitment exam using solver arrested

गोरखपुर: सॉल्वर से वीडीओ भर्ती परीक्षा दिलाने वाला चौरीचौरा का अभ्यर्थी गिरफ्तार, चार लाख रुपये में की थी डील

Wed, 27 Sep 2023 10:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 Sep 2023 10:56 AM IST
सार

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि गोरखपुर के चौरीचौरा निवासी इंद्रजीत पासवान ने ग्राम विकास अधिकारी पद के लिए आवेदन किया था। परीक्षा केंद्र आरडीएसओ रेलवे इंटर कॉलेज था। जून में जब परीक्षा हुई तो उसकी जगह पर सॉल्वर परीक्षा देकर चला गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद पता चला कि इंद्रजीत का बायोमैट्रिक डाटा का मिलान परीक्षा देकर गए शख्स से नहीं हो सका है। इसी आधार पर कॉलेज के प्रिंसिपल ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Chaurichaura candidate who conducted video recruitment exam using solver arrested
पुलिसबल पर हुआ हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एसएससी की ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले अभ्यर्थी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने सॉल्वर से चार लाख रुपये की डील की थी। 50 हजार रुपये एडवांस देकर उससे परीक्षा दिलाई थी। पुलिस ने दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि गोरखपुर के चौरीचौरा निवासी इंद्रजीत पासवान ने ग्राम विकास अधिकारी पद के लिए आवेदन किया था। परीक्षा केंद्र आरडीएसओ रेलवे इंटर कॉलेज था। जून में जब परीक्षा हुई तो उसकी जगह पर सॉल्वर परीक्षा देकर चला गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद पता चला कि इंद्रजीत का बायोमैट्रिक डाटा का मिलान परीक्षा देकर गए शख्स से नहीं हो सका है। इसी आधार पर कॉलेज के प्रिंसिपल ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:

 

मंगलवार को पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि 2018 में उसने ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जो 2019 में आयोजित हुई थी। इसमें वह शामिल हुआ था। ये भर्ती परीक्षा रद कर दी गई थी। इस बार जब भर्ती परीक्षा हुई तो उसने प्रयागराज के नैनी निवासी सॉल्वर से डील तय की। सॉल्वर ने चार लाख रुपये लेकर उसकी जगह परीक्षा दी थी।

इसे भी पढ़ें: नगर सहकारी बैंक पर आरबीआई सख्त: चार करोड़ का लोन बकाया, जमा नहीं कराया तो बैंक की बंदी तय

त्रिनेत्र एप की मदद से सॉल्वर की पहचान
एडीसीपी ने बताया कि जिस दिन परीक्षा हुई थी उस दिन का सीसीटीवी फुटेज देखा गया। जिसमें दिखा कि इंद्रजीत की जगह पर परीक्षा देने वाले ने तीन से चार मिनट का वक्त सिर्फ हस्ताक्षर करने में लगाया था। इससे उस पर शक पुख्ता हो गया था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज से मिली उसी तस्वीर को जब त्रिनेत्र एप में डाला गया तो पता चला कि वह पहले भी नैनी में टीईटी परीक्षा में बतौर सॉल्वर शामिल हुआ था। तब स्थानीय पुलिस व एसटीएफ ने उसे जेल भिजवाया था। पुलिस ने अभी उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया है। एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए नैनी रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed