फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Changing weather increased viral fever patients

चिंताजनक: बदल रहे मौसम ने बढ़ाए वायरल फीवर के मरीज, डॉक्टर दे रहे हैं ये खास सलाह

Sat, 02 Oct 2021 01:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 02 Oct 2021 01:51 PM IST
सार

जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन करीब पांच सौ मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 250 से अधिक मरीज वायरल फीवर से पीड़ित हैं।

विज्ञापन
Changing weather increased viral fever patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले में बदल रहे मौसम के बीच वायरल फीवर के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में 50 प्रतिशत मरीज प्रतिदिन वायरल फीवर के आ रहे हैं। इन सबके बीच बारिश और बाढ़ की वजह से लोग डायरिया और कालरा की शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। साथ ही डेंगू के भी मामले बढ़ गए हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा है कि खुद से ही कोई दवा न खाएं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन करीब पांच सौ मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 250 से अधिक मरीज वायरल फीवर से पीड़ित हैं। बाल रोग विभाग के ओपीडी में भी बुखार से पीड़ित लगभग 50 फीसदी बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से 20 प्रतिशत मरीजों में सांस फूलने क शिकायतें हैं।

विज्ञापन

 

डॉक्टरों के मुताबिक ऐसे बच्चों में निमोनिमा के लक्षण मिल रहे हैं। इसके अलावा सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार के भी लक्षण मिल रहे हैं। एहतियात के तौर पर डेंगू और कोरोना की जांच कराई जा रही है। वहीं पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से चार दूसरे जिलों के हैं। जबकि एक मरीज गोरखपुर का है जिसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसी श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल फीवर, डायरिया, कालरा की शिकायतें बच्चों से लेकर बड़ों तक में मिल रही है। डेंगू के मरीज भी मिले हैं। सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि खुद से दवा न खाएं। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही दवाओं का इस्तेमाल करें। क्योंकि इस मौसम में वायरल फीवर ज्यादा खतरनाक है। ऐसी स्थिति में खुद से दवा खाने से स्थिति बिगड़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed