{"_id":"6914e4341e29f1da13023e81","slug":"chandra-cricket-academy-beat-achievers-by-eight-wickets-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1133175-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने अचीवर्स को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने अचीवर्स को आठ विकेट से हराया
विज्ञापन
- ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए चंद्रा एकेडमी के अमित को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एनई रेलवे ग्राउंड पर बुधवार को इंटर क्लब क्रिकेट लीग (ए-डिवीजन) के तहत चंद्रा क्रिकेट एकेडमी और अचीवर्स-11 के बीच मैच खेला गया। चंद्रा एकेडमी ने यह मैच आठ विकेट से जीत लिया।
40 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। अचीवर्स की पूरी टीम 39.2 ओवर में 168 रन पर सिमट गई। अचीवर्स के रंजीत टांडा ने 27, परवेश त्रिपाठी ने 24 और आयुष पांडे ने 17 रन बनाए। चंद्रा एकेडमी के साहिम हसन ने 2 और अमित शर्मा ने एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने 28.3 ओवर में दो विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। चंद्रा एकेडमी के मंथन ने नाबाद 53 रन बनाए, जबकि अमित शर्मा ने 46 रन की तेज पारी खेली। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अमित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें साहिम हसन ने पुरस्कार प्रदान किया।