फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Central team examined security standards of airport new terminal

Gorakhpur News: केंद्रीय टीम ने की एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के सुरक्षा मानकों की जांच, 26 करोड़ से बना है भवन

Wed, 10 Jan 2024 03:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Jan 2024 03:45 PM IST
सार

गोरखपुर एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल भवन बनाया जा रहा है। इस भवन को तीन हिस्से में बनाने की योजना थी। पहले दो हिस्से का काम पूरा हो चुका है और दोनों यात्रियों के लिए खोल भी दिए गए हैं। अभी लगभग 300 यात्रियों के बैठने की जगह है। दिसंबर में तीसरे हिस्से का भी निर्माण पूरा हो गया।

विज्ञापन
Central team examined security standards of airport new terminal
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महायोगी गोरखनाथ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के तीसरे हिस्से के सुरक्षा मानकों की जांच हो रही है। केंद्र सरकार के विशेषज्ञों की टीम इसकी जांच कर रही है। बुधवार को भी इसकी जांच होगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर इसे यात्रियों के लिए खोला जाएगा। 22 जनवरी से पहले पूरा टर्मिनल भवन यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल भवन बनाया जा रहा है। इस भवन को तीन हिस्से में बनाने की योजना थी। पहले दो हिस्से का काम पूरा हो चुका है और दोनों यात्रियों के लिए खोल भी दिए गए हैं। अभी लगभग 300 यात्रियों के बैठने की जगह है। दिसंबर में तीसरे हिस्से का भी निर्माण पूरा हो गया। इस तीसरे हिस्से को यात्रियों के लिए खोलने से पहले सुरक्षा मानकों की जांच के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ से आई विशेषज्ञों की टीम ने जांच शुरू की। बुधवार को भी जांच चलेगी। इसके बाद टीम अपनी रिपोर्ट देगी। यात्रियों के लिए लिहाज से नया भवन सुरक्षित पाए जाने के बाद से खोला जाएगा। इसे 22 जनवरी से पहले खोलने की तैयारी है। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ की टीम ने जांच शुरू कर दी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed