फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CB net machine obstructs test kit

सीबी नेट मशीन से जांच में बाधा बनी किट 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
CB net machine obstructs test kit
सीबी नेट मशीन से जांच में बाधा बनी किट  अमेरिका से किट न आ पाने से नहीं शुरू हो पा रही जांच  आरएमआरसी में बढ़ गया है जांच का बोझ  अमर उजाला ब्यूरो  गोरखपुर। सीबी नेट मशीन से कोरोना जांच में किट की कमी बड़ी परेशानी बन गई है। किट न होने से बीआरडी में सीबी नेट मशीन से जांच नहीं हो पा रही है। जबकि टीबी के इस मशीन से कोरोना जांच महज दो से तीन घंटे में ही हो जाएगी। बताया जा रहा है कि नेशनल टीबी कंट्रोल डायरेक्टरेट के यहां भी किट की उपलब्धता नहीं है। ऐसे में मौजूदा समय में जांच संभव नहीं है। जबकि इस वक्त आरएमआरसी में जांच का बोझ भी बढ़ गया है।  कोरोना संक्रमण की जांच अब तक आरएमआरसी में हो रही है। आरएमआरसी का बोझ कम करने के लिए मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायॉलोजी विभाग में लगे सीबी नेट मशीन से कोरोना जांच का फैसला लिया गया। ट्रायल के बाद इसकी जानकारी आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) को दी गई। जहां से उसे अनुमति तो मिल गई, लेकिन अब तक आईसीएमआर के वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए आईडी और पासवर्ड नहीं मिले हैं। लेकिन इस बीच सबसे बड़ा संकट सीबी नेट मशीन में कोरोना जांच के लिए लगने वाले किट की हो गई है। किट न मिलने से बीआरडी के सामने परेशानी बढ़ गई है।  ------ इमरजेंसी में 20 से 25 किट  बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के लिए 20 से 25 किट ही मौजूद है। विशेषज्ञों की माने तो संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत या फिर जल्द से जल्द जांच के लिए इस किट का उपयोग किया जाएगा। क्योंकि बस्ती के पहले कोरोना संक्रमित युवक की मौत के बाद उसकी जांच में देरी होने की वजह से कई लोग संक्रमण का शिकार हो चुके थे। ऐसे में इस तरह के कोई केस आने पर जांच की जाएगी।  ----------- अमेरिका से आते हैं किट  सीबी नेट मशीन में कोरोना संक्रमण जांच के लिए किट अमेरिका से आते हैं। अमेरिका में कोरोना की ताबाही के कारण वह अन्य देशों को किट की सप्लाई नहीं कर पा रहा है। यही वजह है कि जहां से पूरे भारत में किट की सप्लाई होती है, वहां भी किट नहीं है।  --------- ---------- सीबी नेट मशीन में लगने वाला किट नेशनल टीबी कंट्रोल डायरेक्टरेट के यहां से उपलब्ध होता है। मौजूदा समय में वहां खुद किट नहीं है। इसकी वजह से किट नहीं मिल पा रहा है। इमरजेंसी में 20-25 किट ही बीआरडी के पास है।  डॉ गणेश कुमार, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed