{"_id":"5e42b9a18ebc3ee61b2d45e9","slug":"case-registered-for-robbery-against-representative-of-uruwa-block-chief-assaulted","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरुवा ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि पर मारपीट, लूट का केस दर्ज, ग्राम सचिव ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरुवा ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि पर मारपीट, लूट का केस दर्ज, ग्राम सचिव ने की शिकायत
Tue, 11 Feb 2020 07:56 PM IST
हरीशचंद सिंह
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: हरीशचंद सिंह
Updated Tue, 11 Feb 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
उरुवा ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि आनंद तिवारी उर्फ बबलू पर पुलिस ने मारपीट, धमकी देने और लूट के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि कमीशन के लिए आनंद ने ग्राम सचिव को कमरे में बंद कर पीटा और जान से मारने की धमकी देने के साथ ही उसकी जेब से पांच हजार रुपये छीन लिए। मंगलवार को केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना पांच फरवरी की है। ग्राम सचिव अखिलेश चंद की तहरीर पर दर्ज केस के मुताबिक, मीटिंग के दौरान आनंद तिवारी ने कमीशन की मांग की। मना करने पर कमरे में बंद कर पीटा। उसके बाद अखिलेश की जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
उसी दिन थाने पर तहरीर देने के साथ ही ग्राम सचिव ने डीपीआरओ से शिकायत की थी, मगर कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में कुछ दिनों पहले कई ग्राम सचिव व कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी। उरुवा पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि आनंद तिवारी ने कहा कई भ्रष्टाचार के मामलों में ग्राम सचिव लिप्त हैं। ग्राम पंचायत की रकम अपने खाते में स्थानांतरित करना, प्रधानमंत्री आवास के नाम पर कमीशन मांगना, ग्राम पंचायत को मिलने वाली रकम को कमीशन के लिए रोक देने जैसी शिकायतें आने पर उनसे बात की गई थी। उसके साक्ष्य भी मेरे पास उपलब्ध हैं। उसकी शिकायत अधिकारी से करने की बात कही थी, जिससे डरकर वह झूठा आरोप लगा रहे हैं।