{"_id":"6322e40820648728172b08b0","slug":"case-registered-against-mother-daughter-who-created-ruckus-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: उत्पात मचाने वाली मां-बेटी पर केस दर्ज, थाने में महिला सिपाही से की थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: उत्पात मचाने वाली मां-बेटी पर केस दर्ज, थाने में महिला सिपाही से की थी मारपीट
Thu, 15 Sep 2022 02:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:06 PM IST
सार
खोराबार के रायगंज निवासी राजकांत मौर्या की ब्लॉक गेट पर मंगलवार को कार खड़ी थी। खोराबार गांव के कालिंदी कॉलोनी निवासी गीता सिंह व बेटी शिल्पी सिंह ने खड़ी कार को ईंट पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया था। कार मालिक ने विरोध किया तो वह कही कि इसी कार ने हमारे बगल से सटाकर हमें कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के सूबा बाजार में मंगलवार को उत्पात मचाने वाली मां-बेटी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस महिला सिपाही और कार मालिक की तहरीर पर तोड़फोड़, सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खोराबार के रायगंज निवासी राजकांत मौर्या की ब्लॉक गेट पर मंगलवार को कार खड़ी थी। खोराबार गांव के कालिंदी कॉलोनी निवासी गीता सिंह व बेटी शिल्पी सिंह ने खड़ी कार को ईंट पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया था। कार मालिक ने विरोध किया तो वह कही कि इसी कार ने हमारे बगल से सटाकर हमें कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़कर थाने ले जाने लगी तो रास्ते में महिला सिपाही को मारने पीटने लगी। थाने पर पहुंचकर गर्दन पर नाखून से नोच ली। गाड़ी मालिक ने मंगलवार को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस दोनों का शांतिभंग में चालान किया था। महिला सिपाही ने मां-बेटी के खिलाफ बुधवार को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।