{"_id":"69a4a766934d8b4b2c017402","slug":"case-of-pipraich-police-station-area-fir-registered-against-four-accused-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1244958-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निर्माणाधीन फोरलेन से सटे दो मंजिला मकान को गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निर्माणाधीन फोरलेन से सटे दो मंजिला मकान को गिराया
विज्ञापन
पिपराइच थाना क्षेत्र का मामला, चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पिपराइच। थाना क्षेत्र में पादरी बाजार से पिपराइच तक बन रही निर्माणाधीन फोरलेन के किनारे खझवा गांव में एक दो मंजिला मकान को जेसीबी मशीन से गिराए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में संगीता देवी और उनके बेटे सूर्य प्रताप, आदित्य व उदय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला सुनीता चौरसिया ने बताया कि उनका परिवार दिल्ली में रहता है। फोरलेन सड़क निर्माण के तहत चिह्नित हिस्से को हटाने के लिए वह गांव आई थीं। उनके अनुसार सड़क के लिए चिह्नित मकान का हिस्सा तोड़ दिया गया था। करीब 15 फीट लंबा और 12 फीट चौड़ा दो मंजिला हिस्सा बचा हुआ था। आरोप है कि पीछे रहने वाली संगीता देवी और उनके बेटे सूर्य प्रताप, आदित्य व उदय ने शनिवार की रात जेसीबी से शेष मकान को ध्वस्त कर दिया। सुनीता का कहना है कि मुख्य सड़क तक रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।