फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of fraud registered against regional and branch manager of Baroda Bank and 4 others in Gorakhpur

जालसाजी: क्षेत्रीय और शाखा प्रबंधक संग 4 पर धोखाधड़ी का केस, बड़ौदा यूपी बैंक में है सभी की तैनाती

Thu, 23 Jan 2025 11:15 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 11:15 AM IST
सार

चिलुआताल के नकहा नंबर-दो भगवानपुर निवासी रितेश सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह ने थाने में केस नहीं दर्ज होने पर कोर्ट की शरण ली थी। रितेश का आरोप है कि बड़ौदा-यूपी बैंक में उनके दो खातों से 24 अगस्त 2017 की बिना उनकी जानकारी के शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर, एजेंट और क्षेत्रीय प्रबंधक ने मिलकर फर्जी हस्ताक्षर करके 2.99 लाख रुपये निकाल लिए। एक जनवरी अगस्त 2023 में जानकारी हुई तो बैंक जाकर खाते का स्टेटमेंट देखा।

विज्ञापन
Case of fraud registered against regional and branch manager of Baroda Bank and 4 others in Gorakhpur
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 खाताधारक की बिना जानकारी के खाते से 2.99 लाख रुपये निकाले जाने के मामले में बड़ौदा यूपी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक और कैंट थाना क्षेत्र के मंगलम टावर स्थित शाखा के प्रबंधक समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। सिविल कोर्ट के आदेश पर बुधवार को कैंट पुलिस ने शाखा प्रबंधक सुनील दत्त गौर, फील्ड ऑफिसर चंद्रकांत पांडेय, एजेंट दीपक दलाल और बैंक के रीजनल मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


चिलुआताल के नकहा नंबर-दो भगवानपुर निवासी रितेश सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह ने थाने में केस नहीं दर्ज होने पर कोर्ट की शरण ली थी। रितेश का आरोप है कि बड़ौदा-यूपी बैंक में उनके दो खातों से 24 अगस्त 2017 की बिना उनकी जानकारी के शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर, एजेंट और क्षेत्रीय प्रबंधक ने मिलकर फर्जी हस्ताक्षर करके 2.99 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


एक जनवरी अगस्त 2023 में जानकारी हुई तो बैंक जाकर खाते का स्टेटमेंट देखा। बताया गया कि बैंक से एक गृह ऋण समय से जमा हो रही है। एक किस्त एडवांस में भी जमा है। कैंट थाने में केस दर्ज करने की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। तब उन्होंने सिविल कोर्ट में अपील की, जिस पर कोर्ट ने पुलिस को चारों आरोपियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed