{"_id":"5ec532e4154b534f3d275e9e","slug":"case-of-fraud-filed-against-firm-supplying-in-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मनरेगा कार्य में धांधली का मामला आया सामने, धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मनरेगा कार्य में धांधली का मामला आया सामने, धोखाधड़ी का केस दर्ज
Wed, 20 May 2020 07:08 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 May 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा
- फोटो : amar ujala
महराजगंज जिले में मनरेगा के कार्यों में सामान आपूर्ति के नाम पर धांधली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला संज्ञान में आने के बाद जहां फर्म के संचालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वहीं जिला प्रशासन ने बीडीओ निचलौल को डीडीओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
बीडीओ निचलौल ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि जिला विकास अधिकारी द्वारा 18 मई 2020 को कोठीभार थाना एवं निचलौल ब्लॉक के ग्राम पैकौली कला में जांच के दौरान पाया गया कि 4.81 लाख तथा ग्राम कटहरी खुर्द में नौ लाख कुल 13.81 लाख के सापेक्ष सामग्री की आपूर्ति फर्म जय महाकाल ट्रेडर्स के मोनू उर्फ सतीश पांडेय निवासी बेलवां द्वारा नहीं की गई है।
विज्ञापन
डीडीओ ने इसे वित्तीय अनियमितता मानते हुए केस दर्ज कराने का निर्देश दिया था। बीडीओ प्रमेंद्र कुमार पांडेय की तहरीर पर कोठीभार पुलिस ने फर्म के संचालक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक शुभनारायण दुबे ने बताया कि बीडीओ के तहरीर पर फर्म संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि पैकौली कला व कटहरी खुर्द में मनरेगा के कार्यों की डीडीओ से जांच कराई गई थी। जांच में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाई गई। जिस पर खंड विकास अधिकारी प्रमेंद्र कुमार पांडेय को जिला विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। जबकि नौतनवां के बीडीओ को निचलौल का प्रभार सौंपा गया है।
मामले की जांच के लिए पीडी डीआरडीए के नेतृत्व में एक्सईएन जलनिगम तथा वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा की समिति गठित की गई है। समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
खाते पर रोक के लिए बैंक को पत्र
जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक महराजगंज को पत्र भेजकर मामले की जांच होने तक फर्म जय महाकाल ट्रेडर्स के खाते से धन के आहरण पर रोक लगाने को कहा है।
मामले की जांच के लिए पीडी डीआरडीए के नेतृत्व में एक्सईएन जलनिगम तथा वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा की समिति गठित की गई है। समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
खाते पर रोक के लिए बैंक को पत्र
जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक महराजगंज को पत्र भेजकर मामले की जांच होने तक फर्म जय महाकाल ट्रेडर्स के खाते से धन के आहरण पर रोक लगाने को कहा है।