फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of allegation of Molested of 10 year old boy by three year old girl in Chiluatal Gorakhpur

10 साल के बच्चे पर है दुष्कर्म का आरोप: मेडिकल कराने से बच्ची की मां का इन्कार, अब कोर्ट में कराएंगे बयान

Sun, 24 Sep 2023 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Sep 2023 11:26 AM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि आरोपी भी बच्चा ही है। पीड़िता की मां ने अचानक मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया है। पुलिस पीड़ित बच्ची का बयान दर्ज कराएगी। जांच व बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रंजिश की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Case of allegation of Molested of 10 year old boy by three year old girl in Chiluatal Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर में चिलुआताल इलाके के एक गांव में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में मेडिकल जांच कराने से मां ने इन्कार कर दिया है। अस्पताल तक पुलिस के साथ बच्ची को लेकर गई मां अचानक मना करते हुए बच्ची को लेकर चली आई। अब पुलिस कोर्ट में बच्ची का बयान कराने की तैयारी में है।

विज्ञापन


उधर, थाने में लाए गए आरोपी 10 साल के बच्चे का भी रो-रोकर बुरा हाल है। जांच में रंजिश का मामला आने की वजह से पुलिस जल्दबाजी नहीं करना चाहती है। अब बयान और जांच के आधार पर पुलिस कार्रवाई करने के मूड में है। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल के एक गांव की रहने वाली महिला ने तीन साल की बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की मौत के बाद मां उसके साथ मायके में ही रहती है। महिला का आरोप जिस बच्चे पर है, वह भी महज 10 साल का है और रिश्ते में चचेरा मामा लगता है। इस वजह से पुलिस डॉक्टर से भी 10 साल के उम्र में शारीरिक विकास के बारे में समझने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रुधौली सामूहिक दुष्कर्म कांड: एक और वीडियो ने खोला नया भेद... दरिंदगी के चार दिन बाद दंपती ने खाया जहर

पुलिस जान तो रही है कि घटना के पीछे रंजिश है, लेकिन इसे साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य की जरूरत है। संदेह होने की वजह से ही पुलिस इस मामले में जल्दबाजी नहीं कर रही है और हर एंगल से जांच में जुटी है।
 

यह है मामला

पीड़िता की मां ने दर्ज कराए केस में बताया है कि बुधवार रात में बच्ची को अकेला पाकर दुष्कर्म किया गया। बच्ची के शोर मचाने पर गई तो बालक बच्ची के साथ हैवानियत कर रहा था। लेकिन, इसके बाद मामला घरवालों के संज्ञान में आया तो उसे दबाने की कोशिश की गई। गांव में पंचायत के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन शुक्रवार शाम में बच्ची की मां ने डाॅयल 112 पर दुष्कर्म की सूचना दी। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने आरोपी की उम्र को 12 साल बताया है। पुलिस उम्र का भी सत्यापन कर रही है।

इसे भी पढ़ें: अब प्याज ने दिखाए तेवर: दो दिनों में चार रुपये किलो चढ़ा, जानिए क्यों अचानक बढ़ने लगा दाम

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि आरोपी भी बच्चा ही है। पीड़िता की मां ने अचानक मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया है। पुलिस पीड़ित बच्ची का बयान दर्ज कराएगी। जांच व बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रंजिश की बात सामने आई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed