{"_id":"69e6921f505f991a4a03e838","slug":"case-from-cantt-area-fir-registered-on-complaint-of-victim-two-accused-taken-into-custody-challan-issued-for-breach-of-peace-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1295964-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बलदेव प्लाजा में पार्किंग विवाद के बाद मारपीट, लूट और जबरन रुपये ट्रांसफर का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बलदेव प्लाजा में पार्किंग विवाद के बाद मारपीट, लूट और जबरन रुपये ट्रांसफर का आरोप
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट इलाके के बलदेव प्लाजा की पार्किंग में रविवार रात कार से हुई मामूली टक्कर ने हिंसक रूप ले लिया। खोराबार क्षेत्र में रहने वाले अमित शुक्ला अपने भाई के साथ शादी के सामान की खरीदारी करने आए थे। उनकी कार की टक्कर एक व्यापारी की गाड़ी से हो गई। इसके बाद व्यापारी ने अपने साथियों को बुलाकर अमित और उसके भाई के साथ मारपीट की, उनका मोबाइल फोन छीन लिया। आरोप है कि जबरन चार हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।
पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कैंट थाना पुलिस ने दुकानदार मनीष राज और उसके कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। सोमवार दोपहर शांतिभंग की आशंका में चालान किया। पीड़ित ने पांच अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रामअवधनगर निवासी अमित शुक्ला ने तहरीर में लिखा है कि शादी के सामान की खरीदारी के लिए रविवार की शाम बलदेव प्लाजा आए थे। रात के समय पार्किंग में उनकी कार की टक्कर एक दुकानदार की गाड़ी से हो गई। आरोप है कि इस छोटी सी टक्कर पर व्यापारी भड़क गया और उसने अपने साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने अमित और उसके भाई को घेरकर जमकर मारपीट की और उन्हें गाड़ी से नीचे खींच लिया। आरोपियों ने अमित का मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर उनके खाते से मनीष राज के खाते में यूपीआई के जरिये चार हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। घटना के बाद अमित के बड़े भाई प्रिंस ने तुरंत डायल 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट संजय सिंह ने बताया कि मनीष राज व उसके एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया था। जिनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। पांच अज्ञात पर पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।