फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case against those who entered the house and assaulted

Gorakhpur News: घर में घुसकर मारपीट करने वालों पर केस

Sat, 30 Mar 2024 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Case against those who entered the house and assaulted
गोरखपुर। एम्स थाना के रुद्रापुर कुसम्ही गांव में घर में घुसकर मारपीट और पथराव का मामला सामने आया है। आरोप है कि मनबढ़ों ने घर में रखे सामान भी तोड़ दिए। घटना में एक युवक और युवती घायल हो गई। पीड़ित धर्मेंद्र प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने पिपराइच के विजहरा निवासी प्रमिला, उसके पति विनोद निषाद, देवरिया निवासी देव और पप्पू, राजेश और पांच अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसके घर पर बृहस्पतिवार को विजहरा निवासी विनोद की लड़की आ गई थी। धर्मेंद्र ने लड़की की मां प्रमिला को फोन कर उसे घर ले जाने को कहा, लेकिन फोन कट गया। आरोप है कि कुछ देर बाद प्रमिला, विनोद, देव, राजेश, पप्पू और पांच अज्ञात लोग आए। घर में घुस गए और सामान तोड़ने लगे। मारपीट की और गाली देते हुए ईंट-पत्थर चलाए। इसमें धर्मेंद्र की बेटी अनामिका व बेटा अभिषेक घायल हो गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed