{"_id":"6593eae4362338b6e9016ab9","slug":"car-overturns-after-colliding-with-truck-girl-dies-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रक की टक्कर से कार पलटी, युवती की मौत; छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रक की टक्कर से कार पलटी, युवती की मौत; छह घायल
Tue, 02 Jan 2024 04:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Jan 2024 04:22 PM IST
सार
बस्ती के विहटा मुंडेरवा निवासी एक ही परिवार के सात लोग तरकुलहा जाने के लिए निकले थे। मंझरिया गांव के सामने फोरलेन पर ट्रक की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। हादसे में 19 वर्षीय ज्योति चौधरी पुत्री परमात्मा चौधरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामगढ़ताल इलाके के मंझरिया गांव के समीप सोमवार की शाम फोरलेन पर ट्रक की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक वर्षीय मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। कार सवार बस्ती से चौरीचौरा थाना क्षेत्र स्थित तरकुलहा देवी मंदिर जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, बस्ती के विहटा मुंडेरवा निवासी एक ही परिवार के सात लोग तरकुलहा जाने के लिए निकले थे। मंझरिया गांव के सामने फोरलेन पर ट्रक की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। हादसे में 19 वर्षीय ज्योति चौधरी पुत्री परमात्मा चौधरी की मौत हो गई।
वहीं राजन चौधरी (18) पुत्र परमात्मा, रूबी चौधरी (22) पुत्री परमात्मा, पूजा अग्रहरि (20) पुत्री संपत अग्रहरि, अश्वनी चौधरी (19) पुत्र जय सिंह चौधरी निवासी गौरा धुंधा लालगंज जनपद बस्ती, सैम चौधरी (21) पुत्र हरि प्रसाद चौधरी निवासी रौता चौराहा कोतवाली जनपद बस्ती व एक वर्षीय टुकटुक चौधरी पुत्री योगेंद्र चौधरी विहटा मुंडेरवा घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि चालक राजन को छोड़कर सभी आंशिक रूप से घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने घर जाने की इजाजत दे दी है। कार को ठोकर मारकर भागने वाले ट्रक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।