फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   By doing public relations, the District President told the achievements of the BJP government

Gorakhpur News: जनसंपर्क कर जिलाध्यक्ष ने बताई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

Sat, 01 Jul 2023 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
By doing public relations, the District President told the achievements of the BJP government
गोरखपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने शुक्रवार को सदर लोकसभा अन्तर्गत भटहट ब्लाक के शक्ति केंद्र समदार खुर्द में घर-घर संपर्क कर मोदी और योगी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताईं। प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में मोबाइल नंबर 9090902024 पर मिस कॉल कराई। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बिजली, पानी, सड़क, आवास, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं समान रूप से मुहैया करा रही है। निशुल्क उज्ज्वला कनेक्शन गैस वितरण कर माताओं बहनों को गंभीर बीमारी से बचाया गया। खाद की किल्लत खत्म हो गयी है। किसानों को छह हजार रुपये सालाना सम्मान निधि मिल रही है। आयुष्मान कार्ड से गरीबों का निशुल्क इलाज हो रहा है। वहीं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही भय, भूख, भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ। अपराधी माफियाओं के अवैध संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विनय सिंह जीतन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ यादव, संजय सिंह आशीष गुप्ता, रमेश सिंह, रोहित सिंह, विकास सिंह, नागेन्द्र प्रताप सिंह, सूरज सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed