{"_id":"6a3d9882d398f0fd5d0e9b48","slug":"bustle-returns-to-council-schools-children-welcome-the-new-academic-session-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1365390-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छुट्टियों के बाद स्कूल में फिर बजी घंटी, बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छुट्टियों के बाद स्कूल में फिर बजी घंटी, बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिषदीय विद्यालयों में लौटी चहल-पहल, बच्चों ने किया नए सत्र का स्वागत
- कुछ स्कूलों में नामांकन के मुकाबले कम रही विद्यार्थियों की मौजूदगी
गोरखपुर। करीब डेढ़ माह की गर्मी की छुट्टियों के बाद बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालयों में एक बार फिर रौनक लौट आई। स्कूलों की घंटी बजते ही बच्चों की चहल-पहल से परिसर गुलजार हो उठे। लंबे अंतराल के बाद विद्यालय पहुंचे बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। नए सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ कक्षाओं में हिस्सा लिया। वहीं दोस्तों और शिक्षकों से मिलकर उनकी खुशी दोगुनी हो गई।
सुबह विद्यालयों के खुलने के साथ ही शिक्षक बच्चों के स्वागत में जुट गए। कई स्कूलों में बच्चों का तिलक लगाकर और फूल देकर स्वागत किया गया। कक्षाओं में पहले दिन औपचारिक पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का परिचय, पाठ्यक्रम की जानकारी और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कई विद्यालयों में पहले दिन उपस्थिति अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। नामांकन की तुलना में विद्यार्थियों की संख्या कम देखने को मिली।
कहीं खुले मिले तो कहीं बंद था विद्यालय
पूर्वाह्न 11:16: प्राथमिक विद्यालय बनकटीचक में विद्यालय खुलने के बाद 56 नामांकित विद्यार्थियों में से 16 बच्चे पहुंचे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शहनाज बानो ने बताया कि पहले दिन उपस्थिति कम रही है। अनुपस्थित बच्चों के अभिभावकों को फोन कर विद्यालय भेजने के लिए सूचित किया गया है। प्रधानाध्यापिका कहना है कि कुछ अभिभावक अभी बच्चों को विद्यालय भेजने की तैयारी में हैं, जबकि कई परिवारों के बच्चे अभी गांव या रिश्तेदारों के यहां से नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन
पूर्वाह्न11:40 : कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय अलहदादपुर में बच्चों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चे खेलकूद में व्यस्त नजर आए। शिक्षिकाओं ने छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया। विद्यालय की शिक्षिका सरिता ने बताया कि कुल 109 नामांकित विद्यार्थियों में से 47 बच्चे उपस्थित रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में उपस्थिति बढ़ेगी।
पूर्वाह्न11:50 पूर्व माध्यमिक विद्यालय रावत पाठशाला में कुल 50 बच्चे आए हुए थे। विद्यालय में बच्चों को नशा मुक्ति भारत के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों को पुरस्कार भी दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -
पूर्वाह्न 11:55 प्राथमिक विद्यालय मोहद्दीपुर का निरीक्षण करने पर विद्यालय बंद मिला।