{"_id":"64aba24812da4546f4072fc5","slug":"businessman-arrested-for-embezzlement-of-one-crore-rupees-2023-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: एक करोड़ रुपये का ड्राई फ्रूट हड़प गया फिर धमकाया भी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: एक करोड़ रुपये का ड्राई फ्रूट हड़प गया फिर धमकाया भी, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 10 Jul 2023 11:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:46 AM IST
सार
इसके पहले व्यापारी सुधीर के खिलाफ 2020 और 2021 में दो लोगों ने जालसाजी और आपराधिक साजिश का केस दर्ज कराया था। अब एक और मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन
राजघाट में जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में राजघाट पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपये की जालसाजी के आरोपी व्यापारी अरिहंता ट्रेडर्स के प्रोपराइटर सुशील कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी ड्राई फ्रूट की सप्लाई नहीं की गई और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। एडीजी के आदेश पर राजघाट पुलिस ने रजिस्टर्ड फर्म बनाकर जालसाजी और धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली के दीवान बाजार न्यू कॉलोनी निवासी अरुण कुमार गुप्ता ड्राई फ्रूट का कारोबार करते हैं। साहबगंज में अरुण ट्रेडर्स नाम से उनकी दुकान हैं। अरुण ने पुलिस को बताया कि वह मिर्जा चौराहे पर स्थित सुशील कुमार मद्देशिया के अरिहंत ट्रेडर्स से ड्राई फ्रूट की खरीद-फरोख्त करते थे। इसके एवज में अरिहंत ट्रेडर्स को रुपये भेजते रहे, लेकिन दो साल पहले वह ड्राई फ्रूट कम देने लगे। पूछने पर कहा कि आगे दे देंगे और फिर अचानक ड्राई फ्रूट देना बंद कर दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, मंदिरों में गूंजा भोलेनाथ का जयघोष
विज्ञापन
हिसाब होने पर पता चला कि अरुण कुमार ने एक करोड़ 13 लाख 646 रुपये बैंक से ट्रांसफर किए, लेकिन उसके बदले ड्राई फ्रूट नहीं भेजा गया। सुशील कुमार ने तब कहा कि रुपये वापस कर दिए जाएंगे, लेकिन न तो सामान की सप्लाई की गई और न ही रुपये दिए गए।
अरुण ने बताया कि दो अप्रैल 2023 को सुशील मेरी दुकान के सामने से गुजर रहे थे, रुपये को लेकर तगादा किया तो वह गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, आज से राहत के आसार
परेशान व्यापारी ने एडीजी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया था। एडीजी के आदेश पर 11 मई को राजघाट पुलिस ने केस दर्ज किया और अब जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी किया। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
पहले भी दर्ज हैं दो केस