फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bus service started from Gorakhpur to Nepal

अब गोरखपुर से नेपाल जाना हुआ आसान, पहली बार शुरू हुई ये खास सेवा

Wed, 19 Feb 2020 11:19 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Feb 2020 11:19 AM IST
सार

  • गोरखपुर से नेपाल के लिए बस सेवा इसी हफ्ते से
  • पहली बार गोरखपुर से शुरू हो रही है अंतरराष्ट्रीय बस सेवा
  • यहां से जाएगी जनरथ और नेपाल से आएगी टाटा मार्को पोलो मैग्ना बस

विज्ञापन
Bus service started from Gorakhpur to Nepal
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर से नेपाल जाने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें इसी सप्ताह रोडवेज की जनरथ बस से नेपाल जाने की सुविधा मिलने लगेगी लगी। गोरखपुर से काठमांडू के बीच पहली अंतरराष्ट्रीय बस सेवा के लिए नेपाल सरकार ने अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम विजय विश्वकर्मा ने बताया कि परमिट के लिए दिल्ली आवेदन भेजा गया है। तीन से चार दिन में अनुमति मिल जाएगी। अगले सप्ताह में बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल, गोरखपुर से काठमांडू के बीच सोनौली के रास्ते रोजाना एक जोड़ी एसी टू बाई टू की जनरथ बस चलेगी।
विज्ञापन


गोरखपुर से सुबह 11 बजे और काठमांडू से सुबह नौ बजे बस यात्रियों को लेकर रवाना होगी। गोरखपुर से काठमांडू के लिए जनरथ तो नेपाल से टाटा मार्को पोलो मैग्ना बस चलाई जाएगी। बसों की पार्किंग दोनों देशों के अधिकृत डिपो में ही होगी। गोरखपुर से काठमांडू के बीच लगभग 370 किमी की दूरी 12 घंटे में पूरी हो जाएगी। इसका किराया लगभग 875 रुपये निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed