{"_id":"655f310c0c3a8b87e2098208","slug":"bulldozer-runs-on-the-marriage-hall-of-land-mafia-kamlesh-yadav-partner-in-gorakhpur-2023-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भू-माफिया दीनानाथ के मैरिज हाउस पर चला जीडीए का बुलडोजर, आठ घंटे चली कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भू-माफिया दीनानाथ के मैरिज हाउस पर चला जीडीए का बुलडोजर, आठ घंटे चली कार्रवाई
Fri, 24 Nov 2023 07:46 AM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Nov 2023 07:46 AM IST
सार
एक नवंबर को सीलिंग की जमीन बेचकर आईटीआई कॉलेज के मालिक बने भू-माफिया कमलेश यादव और उसके साथी दीनानाथ प्रजापति की 105 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी।
विज्ञापन
भू-माफिया कमलेश यादव के साथी के मैरिज हॉल पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भू-माफिया कमलेश यादव के साथी दीनानाथ प्रजापति के कुसम्ही बाजार स्थित आशीर्वाद मैरिज लॉन को बृहस्पतिवार को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। पुलिस की रिपोर्ट पर जीडीए ने बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराने और इसका कुछ हिस्सा सीलिंग की जमीन पर होने का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे से शुरू हुई कार्रवाई रात आठ बजे तक चली। इसके पहले कमलेश के आईटीआई कॉलेज, दीनानाथ के हॉस्टल समेत 129 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। आरोप है कि कमलेश और दीनानाथ ने सीलिंग की जमीन बेचकर करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली। कई मामले सामने आने के बाद अब पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भू-माफिया कमलेश यादव पर 44 और दीनानाथ पर 19 केस दर्ज हैं। दोनों की संपत्तियों को दो नवंबर को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया था। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसडीएम चौरीचौरा प्रशांत वर्मा जीडीए की टीम के साथ आशीर्वाद मैरिज लॉन पहुंचे। दोपहर दो बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई और रात आठ बजे पूरी हुई।
विज्ञापन
दीनानाथ प्रजापति के आशीर्वाद मैरिज लॉन के बगल में आशीर्वाद गेस्ट हाउस के अलावा हॉस्टल भी है, जिसमें लगभग 40 फ्लैट हैं। इसे प्रशासन ने पहले ही सील कर दिया था। कार्रवाई के समय जीडीए के अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता राज बहादुर सिंह, कुंज बिहारी, अवर अभियंता रामपति वर्मा, डीएन शुक्ला, एसओ एम्स मदन के अलावा खोराबार पुलिस और पीएससी मौके पर मौजूद रही।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि भू-माफिया कमलेश और दीनानाथ प्रजापति की 129 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया था। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि मैरिज हाउस बिना नक्शा और इसका कुछ हिस्सा सीलिंग की जमीन पर है। पुलिस की रिपोर्ट पर जीडीए की मदद से कार्रवाई की गई है। इनकी और संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि भू-माफिया कमलेश और दीनानाथ प्रजापति की 129 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया था। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि मैरिज हाउस बिना नक्शा और इसका कुछ हिस्सा सीलिंग की जमीन पर है। पुलिस की रिपोर्ट पर जीडीए की मदद से कार्रवाई की गई है। इनकी और संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।