{"_id":"5e8cae348ebc3e760d18f719","slug":"brhmin-mahasangthan-jiladhyaksh-shooted-gorakhpur-news-gkp347299142","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: सिवान में ब्राह्मण महासंगठन के जिला अध्यक्ष की हत्या, घर के दरवाजे पर बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: सिवान में ब्राह्मण महासंगठन के जिला अध्यक्ष की हत्या, घर के दरवाजे पर बदमाशों ने मारी गोली
Wed, 08 Apr 2020 10:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सिवान में ब्राह्मण महासंगठन के जिलाध्यक्ष शेषनाथ द्विवेदी उर्फ टिंकू की गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। आनन-फानन परिवार के लोग उन्हें पीएचसी पहुंचाए। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिवार के लोग जिला चिकित्सालय लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। सिवान जिले के अंदर थाना के घेराई गांव निवासी शेषनाथ द्विवेदी (38) मंगलवार सुबह घर के बाहर बैठे थे। इसी बीच दो बाइक सवार उनके दरवाजे पर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए तब तक हमलावर भाग चुके थे। शेषनाथ जमीन पर खून से लथपथ होकर गिरे थे।
Trending Videos
रास्ते में ही हो गई थी मौत
आनन-फानन परिजन उन्हें स्थानीय पीएचसी में ले गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अपराधियों का पता लगाने में जुटी है, लेकिन सुराग नहीं मिल पाया है।
सदर अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अपराधियों का पता लगाने में जुटी है, लेकिन सुराग नहीं मिल पाया है।