फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brainstorming regarding names of Bollywood artists for Gorakhpur Festival

Gorakhpur Mahotsav: गोरखपुर महोत्सव के लिए बॉलीवुड कलाकारों के नाम को लेकर किया मंथन, आ सकते हैं बड़े स्टार

Wed, 06 Dec 2023 02:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Dec 2023 02:19 PM IST
सार

गोरखपुर महोत्सव-2024 को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं। इस बार भी महोत्सव 11, 12 और 13 जनवरी को आयोजित होगा। रामगढ़ताल किनारे चंपा देवी पार्क और नुमाइश ग्राउंड में आयोजित होने वाले महोत्सव में कला, संस्कृति और खेल का संगम दिखाई देगा।

विज्ञापन
Brainstorming regarding names of Bollywood artists for Gorakhpur Festival
गोरखपुर महोत्सव। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर महोत्सव में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम बालीवुड नाईट के लिए कलाकारों के नाम को लेकर मंथन चल रहा है। जिन नामों पर मंथन चल रहा है उनमें बी प्राक, श्रेया घोषाल और जुबिन नौटियाल प्रमुख हैं। सब कुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह तक इन कलाकारों में से किसी एक के नाम पर मुहर लग सकती है।

विज्ञापन


गोरखपुर महोत्सव-2024 को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं। इस बार भी महोत्सव 11, 12 और 13 जनवरी को आयोजित होगा। रामगढ़ताल किनारे चंपा देवी पार्क और नुमाइश ग्राउंड में आयोजित होने वाले महोत्सव में कला, संस्कृति और खेल का संगम दिखाई देगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर नगर निगम में इंडिया को भारत लिखने के प्रस्ताव पर सहमति, बैठक में लिया गया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। एक ओर जहां बालीवुड के कलाकार महोत्सव की शाम को रंगीन करेंगे तो वहीं भोजपुरी कलाकार भी महोत्सव के मंच की शोभा बढ़ाएंगे। इसके लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

इसे भी पढ़ें: 'लेक क्वीन' क्रूज में मिलेगा 5 स्टार होटल का मजा, जल्द ले पाएंगे इसका आनंद

महोत्सव समिति के बजट के अनुरूप कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा। जबकि शिल्प मेला सात दिनों तक चलेगा। इस दौरान हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव की तैयारी चल रही है। स्थानीय कलाकारों से आवेदन मांगे गए हैं। वहीं, बालीवुड नाइट के लिए कलाकारों से संपर्क किया गया है। जल्द ही कलाकारों के नाम तय कर लिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed