{"_id":"6157f3b08ebc3e62985f6885","slug":"boy-died-in-road-accident-at-basti-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, भाई गंभीर
Sat, 02 Oct 2021 11:23 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:23 AM IST
सार
सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हाईवे के महराजगंज फ्लाईओवर पर शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अभयपुरा गांव के रहने वाले लक्ष्मी चौहान अपने चचेरे भाई सन्नी चौहान के साथ शनिवार की सुबह बाइक से किसी काम से हर्रेया की तरफ जा रहा था। सुबह 6:20 बजे जैसे ही दोनों लोग कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज फ्लाईओवर पर पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और अयोध्या से बस्ती वाली लेन से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक बाइक को चपेट में ले लिया। घटना में लक्ष्मी चौहान (28) ट्रक के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। उसके ऊपर से कई वाहन गुजर गए जिससे शव दो टुकड़ों में हो गया, जबकि बाइक के पीछे बैठा उसका चचेरा भाई सन्नी (17) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।