फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   block pramukh chunav 2021 Preparation starts in Gorakhpur Know election date

गोरखपुर: ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारियां तेज, सदस्यों को साधने में जुटे दावेदार

Wed, 30 Jun 2021 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Jun 2021 10:41 AM IST
सार

जुलाई के पहले सप्ताह में हो सकता है चुनाव, दस दिन में पूरी कर ली जाएगी प्रक्रिया। जिले के 1700 पदों पर पूरा हो चुका है निर्वाचन, भरोहिया ब्लॉक में सबसे कम सदस्य। 

विज्ञापन
block pramukh chunav 2021 Preparation starts in Gorakhpur Know election date
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद अब जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। दावेदार सदस्यों को साधने में जुट गए हैं। कुछ ने तो अपनी गोटी भी सेट कर ली है। सदस्यों को कोई और न साध ले इसलिए मतदान तक के लिए उन्हें पर्यटन कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक जुलाई के पहले सप्ताह में ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव हो सकता है। दस दिन के भीतर निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। नामांकन पत्रों की बिक्री से लेकर मतगणना तक का काम ब्लॉकों में होगा। जीत का प्रमाणपत्र जिला मुख्यालय से दिया जाएगा। इस चुनाव के भी डीएम रिटर्निंग ऑफिसर होंगे, जबकि सभी ब्लॉकों पर जिला स्तरीय अधिकारियों को एआरओ बनाया जाएगा। कुल पड़े वैध मतों में से 51 फीसदी वोट पाने वाला विजयी होगा।
विज्ञापन


जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के 1700 पद हैं। सभी पर निर्वाचन हो चुका है। प्रत्येक ब्लॉक में 80 से 85 सदस्य हैं। सबसे कम संख्या भरोहिया ब्लॉक में है। पिछला चुनाव समाजवादी पार्टी के सरकार में हुआ था। जिले में 60 फीसदी से अधिक सीटों पर पार्टी के ही ब्लॉक प्रमुख हैं। इस बार सत्ता बदल गई है लिहाजा माना जा रहा है कि यह चुनाव रोचक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार सपा सतर्क, लेकिन डरी हुई भी
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन नहीं कर सकी सपा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सतर्क है। उससे भी ज्यादा सतर्क खुद चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदार हैं। दावेदार व्यक्तिगत तौर पर सियासी समीकरण बैठाने में जुटे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में ठोस रणनीति नहीं बना पाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी को हटा दिया था। माना जा रहा है कि प्रदेश के बाकी जिलों में भी तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होते ही नए जिलाध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed