{"_id":"5fa12a118ebc3e9b8e692d1c","slug":"blind-people-voted-in-deoria-by-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP By-election: परिजनों का हाथ थामे मतदान करने पहुंचे नेत्रहीन लल्ली व आफताब, बोले- 'ये हमारा अधिकार है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP By-election: परिजनों का हाथ थामे मतदान करने पहुंचे नेत्रहीन लल्ली व आफताब, बोले- 'ये हमारा अधिकार है'
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Nov 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपने अब्बू के साथ लल्ली (बाएं), आफताब (दाएं)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उप्र के देवरिया जिले के अबूबकर नगर की लल्ली जन्म से नेत्रहीन हैं, फिर भी वह अपने वोट को बेकार नहीं जाने देती। 17 सालों से हर चुनाव में मतदान करती आ रही हैं।
2 of 5
अब्बू के साथ लल्ली।
- फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार की सुबह उनके अब्बू इकरामुल्लाह वोट डालने बूथ के लिए निकल रहे थे। इसकी भनक लगते ही लल्ली बोली—'नेत्रहीन हूं तो मतदान का अधिकार भी नहीं दोगे अब्बू।' इतना सुनते ही इकरामुल्लाह ने लल्ली का हाथ थामा और सीधा एसएसबीएल इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर पहुंच गए।
3 of 5
देवरिया उपचुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
वोट डालकर लल्ली बेहद उत्साहित दिखीं। उसकी इच्छा दिव्यांगजन, असहाय लोगों की सेवा करने वाले प्रत्याशी को जीत दिलाने की थी। इकरामुल्लाह ने बताया कि लल्ली की उम्र 35 वर्ष है। वह हर चुनाव को पर्व के रूप में मनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मतदान करने के बाद आफताब।
- फोटो : अमर उजाला।
आफताब में भी ऐसा ही उत्साह
मतदान के प्रति ऐसा ही उत्साह अबूबकर नगर निवासी आफताब में भी देखने को मिला। वह भी जन्म से नेत्रहीन हैं। अपने भतीजे का हाथ थामे एसएसबीएल इंटर कॉलेज आए थे। मतदान के बाद सेल्फी की तस्वीर भतीजे से फेसबुक पर डालने को कहा।
विज्ञापन
5 of 5
देवरिया उपचुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
उनका कहना था, 'चुनाव में कोई नेता पसंद आए या नहीं, लेकिन लोकतंत्र की मजबूती के लिए मैं हर बार मतदान करता हूं।' बभनी बूथ पर सिंधी मिल निवासी हरविंदर सिंह ट्राई साइकिल से बूथ पर पहुंचे, जहां उन्होंने मतदान किया। रामगुलाम टोला बूथ पर संत विनोबा महाविद्यालय के छात्र अभिषेक जायसवाल बैसाखी लेकर मतदान करने बूथ पर पहुंचे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।