फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP will knock in monasteries and temples before Mission 2022 in UP

रणनीति: मिशन 2022 से पहले मठ-मंदिरों में दस्तक देंगे भाजपाई, नारियल देकर लेंगे जीत का आशीर्वाद

Sun, 18 Jul 2021 11:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 18 Jul 2021 11:15 AM IST
सार

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। इस दिन संगठन के पदाधिकारी, सांसद व विधायक मठ-मंदिरों में जाएंगे। साधु-संतों को सम्मानित करने के साथ ही उनका आशीर्वाद लेंगे।

विज्ञापन
BJP will knock in monasteries and temples before Mission 2022 in UP
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

मिशन 2022 से पहले भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि मठ, मंदिरों में दस्तक देंगे। साधु-संतों को अंगवस्त्र व नारियल देकर सम्मानित करेंगे। साथ ही जीत का आशीर्वाद भी लेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में गत शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया गया। इसी लिहाज से क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को क्षेत्र के जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। इस दिन संगठन के पदाधिकारी, सांसद व विधायक मठ-मंदिरों में जाएंगे। साधु-संतों को सम्मानित करने के साथ ही उनका आशीर्वाद लेंगे। यह मुहिम पूरे प्रदेश में एक साथ चलेगी। गोरखपुर-बस्ती व आजमगढ़ मंडल में भी अभियान प्रमुखता से चलना है।
विज्ञापन


तीसरी लहर की चुनौती से निपटने की तैयारी
डॉ धर्मेंद्र ने कहा कि पार्टी की तरफ से 23, 24 और 25 जुलाई को वैक्सीनेशन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर की चुनौती से निपटने के लिए हर गांव में दो स्वास्थ्य प्रतिनिधि तैयार किए जाएंगे। इसमें एक पुरुष और एक महिला रहेगी। इसी तरह मंडल स्तर पर पांच की टोली बनानी है। इन सबको प्रशिक्षित भी किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम के मन की बात सुनेंगे

क्षेत्रीय अध्यक्ष के मुताबिक 25 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात हर बूथ पर सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 26 से 31 जुलाई तक हर ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का अभिनंदन किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क राशन उपलब्ध करा रही है। पात्र कार्ड धारकों को यह सुविधा नवंबर तक मिलनी है। सबको राशन मिले, यह सुनिश्चित करना है।

पीएम मोदी को धन्यवाद दिलाएंगे
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुफ्त वैक्सीन देने और निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर जिले से धन्यवाद ज्ञापित कराया जाएगा। हर जिले में 50 लोगों को होर्डिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने महिला, युवा और किसान मोर्चा के गठन में सामाजिक समीकरण पर जोर दिया और कहा कि निर्धारित मानक को पूरा किया जाए।

इनकी रही मौजूदगी
वर्चुवल बैठक में गोरखपुर के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, महराजगंज के जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, प्रभारी प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, संतराज यादव, देवरिया के जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, प्रदेश मंत्री त्रयंबक नाथ तिवारी, बस्ती के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, चिरंजीव चौरसिया, संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष माधव गोविंद, सांसद जयप्रकाश निषाद, आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, देवेंद्र यादव, लालगंज के ऋषिकांत राय, शकुंतला चौहान, मऊ के प्रवीण गुप्ता,  किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, बलिया के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विनोद राय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed