फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP started Family Connection Campaign in veer bahadur singh Constellation gorakhpur

BJP का 'परिवार संपर्क अभियान' शुरू, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा- कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने में सरकार ने दिखाई तत्परता

Fri, 12 Jun 2020 11:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Jun 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
BJP started Family Connection Campaign in veer bahadur singh Constellation gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा का ‘परिवार संपर्क अभियान’ बृहस्पतिवार महानगर बूथ संख्या 317 वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला तारामंडल से शुरू हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने अभियान की शुरुआत की फिर अलग-अलग परिवारों से संपर्क किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वर्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन वर्ष की उपलब्धियां बताईं।

विज्ञापन


कहा कि कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने में भाजपा सरकार ने तत्परता दिखाई है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार ने जितेंद्र मोहन के साथ राशन सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन

 
भाजपा का देशव्यापी ‘परिवार संपर्क अभियान’ बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान ने अपने बूथ पर परिवारों से संपर्क साधा। पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने रिड साहब धर्मशाला स्थित बूथ पर जाकर सरकारों के कामकाज का फोल्डर बांटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने मिर्जापुर प्रथम महापौर सीताराम जायसवाल ने मिर्जापुर द्वितीय बूथ पर, विधायक विपिन सिंह ने महुई सुघरपुर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा  नेहुमायूंपुर, क्षेत्रीय मंत्री विश्वजीतांशु सिंह आशु ने हुमायूंपुर उत्तरी, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला ने इंजीनियरिंग कॉलेज बूथ और महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मिश्र राजेंद्र नगर बूथ पर संपर्क अभियान की अगुवाई की।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा। एक बूथ पर एक ही नेता व कार्यकर्ता घर से बाहर निकला। यह अभियान 15 जून तक चलेगा।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री अनुराग मझवार ने मोर्चा के महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार के साथ बसंतपुर राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में एवं आसपास रहने वाले परिवारों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियों का पत्रक भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed