{"_id":"619b649bd087fc1e4d7c2e71","slug":"bjp-national-president-jp-nadda-will-have-food-at-vantangia-balram-rajbhar-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: वनटांगिया के घर भोजन करेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अधिकारियों की देखरेख में बन रहा खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: वनटांगिया के घर भोजन करेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अधिकारियों की देखरेख में बन रहा खाना
Mon, 22 Nov 2021 03:55 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Nov 2021 03:55 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गोरखपुर में चंपा देवी पार्क में आयोजित बूथ सम्मेलन में शामिल होने आए हैं। इसके पहले उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लिए भोजन बनाती बूथ अध्यक्ष बलराम राजभर की पत्नी मालती देवी व बहू अंजनी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा सोमवार को वन टांगिया खाले टोला के बूथ अध्यक्ष बलराम राजभर के आवास पर भोजन करेंगे। बलराम राजभर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके आवास पर भोजन ग्रहण करेंगे, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
उनकी पत्नी मालती राजभर और पुत्रवधू अंजनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के लिए खीर, दाल पूड़ी, आलू मटर की सब्जी व नमकीन तैयार की। मालती राजभर ने मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अपने हाथ से देसी घरेलू लड्डू तैयार किए हैं। भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां वे क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र दे रहे हैं। जेपी नड्डा गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद वह गीता प्रेस गए। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चंपा देवी पार्क में आयोजित सम्मेलन में पहुंचे।
विज्ञापन