फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP did not double farmers' income, but made them poor: Akhilesh

भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी नहीं की, बल्कि गरीब बनाया : अखिलेश

Sat, 26 Feb 2022 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
BJP did not double farmers' income, but made them poor: Akhilesh
भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी नहीं की, बल्कि गरीब बनाया : अखिलेश
विज्ञापन

कहा-भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था चौपट की, शिक्षा मित्रों को सम्मान नहीं दिया
सिद्धार्थनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। मगर, हकीकत यह है कि किसान और गरीब हो गए। भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था चौपट की और शिक्षा मित्रों को सम्मान नहीं दिया। सपा सरकार बनने पर शिक्षा मित्रों को स्थायी किया जाएगा।
इटवा के माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में सपा प्रत्याशी माता प्रसाद सहित जिले के अन्य प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी के बाद क्या भ्रष्टाचार खत्म हो गया? क्या काला धन वापस आ गया? आधी रात को जीएसटी लागू होने से व्यापारी बर्बाद हो गए। भाजपा ने रोजगार छीन लिया। विकास के लिए लखनऊ में भाजपा ने पांच लाख करोड़ रुपये के समझौते किए थे, कहां गया वह समझौता? भाजपा से बड़ा झूठ कोई पार्टी नहीं बोलती है। इनके नेता सिर्फ झूठ बोलते हैं। बाबा गर्मी निकालते हैं। अब तक के मतदान को देखकर ठंडे पड़ गए हैं। अब सिद्धार्थनगर के लोग साइकिल पर वोट देंगे तो बाबा की भांप निकल जाएगी। इन्होंने तीन वर्ष से फौज में कोई भर्ती नहीं की। प्रदेश में सरकारी विभागों में 11 लाख पद खाली हैं। सपा की सरकार बनने पर भर्ती होगी। कार्यक्रम में पूर्व सांसद आलोक तिवारी, एमएलसी सनी यादव, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, प्रदेश सचिव अजय चौधरी, उग्रसेन सिंह, इंद्रासना त्रिपाठी, शुभांगी भारत, खुर्शीद अहमद, चिनकू यादव व विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोनू ने भेंट किया शंख
सपा के बांसी से प्रत्याशी नवीन उर्फ मोनू दुबे ने अखिलेश को शंख भेंट किया। अखिलेश ने मोनू समेत डुमरियागंज से प्रत्याशी सैय्यदा खातून, कपिलवस्तु से पार्टी प्रत्याशी विजय पासवान, शोहरतगढ़ से सपा गठबंधन के सुभासपा प्रत्याशी प्रेमचंद कश्यप के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाएंगे सिद्धार्थनगर लखनऊ एक्सप्रेसवे
अखिलेश ने कहा कि सपा की सरकार बनी तो सिद्धार्थनगर-लखनऊ एक्सप्रेसवे बनाएंगे, जिससे जिले में धान व चावल के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। सीमाई जिला होने से नेपाल से कारोबार को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अंग्रेेजी का एबीसीडी पढ़ा रहे हैं, हम उन्हें हिंदी सिखाएंगे।
नेताओं को किया आश्वस्त
अखिलेश ने कहा कि मंच पर मौजूद जो नेता टिकट के दावेदार थे, वह निराश न हों, सरकार बनने पर उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राशन के साथ सरसों का तेल और घी भी देंगे। तीन सौ यूनिट बिजली, खेतों की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देंगे।

टूट गया छोटा मंच, बंद हुआ माइक
अखिलेश की सभा में बड़े मंच के बगल में बना छोटा मंच अधिक लोगों के चढ़ने की वजह से टूट गया। हादसे में एक महिला और एक बच्चे को चोट लगी है। मंच टूटने के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। वह नारेबाजी करते रहे। जनसभा में भीड़ देख उत्साहित अखिलेश भाजपा पर आक्रामक थे, इसी बीच माइक बंद हो गया। पहली बार जब माइक बंद हुआ तो थोड़ी देर में ठीक हो गया। दूसरी बार माइक बंद होने पर उन्होंने सभा समाप्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed