{"_id":"64c02bbbd061206a6d084feb","slug":"bjp-brother-arrest-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-251554-2023-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर के अंदर गाड़ी में मिला था कारतूस: भाजपा नेता का भाई गिरफ्तार, चार को पूछताछ के बाद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर के अंदर गाड़ी में मिला था कारतूस: भाजपा नेता का भाई गिरफ्तार, चार को पूछताछ के बाद छोड़ा
Wed, 26 Jul 2023 10:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 10:09 AM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि कार के डैश बोर्ड से कारतूस मिलने के बाद गहनता से जांच की गई। जांच में सिर्फ कार मालिक को दोषी पाया गया। इस वजह से मृत माता प्रसाद के भाई विभूति प्रसाद पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। अन्य चार लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखनाथ मंदिर गेट पर चेकिंग के दौरान कार से दो कारतूस मिलने की घटना में कार मालिक विभूति प्रसाद गुप्ता (28) पर आर्म्स एक्ट की धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रावस्ती निवासी विभूति के भाई भाजपा नेता माता प्रसाद की बीते दिनों हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
आरोपियों का कहना है कि वे हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीएम से फरियाद करने आए थे। कारतूस के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं। पुलिस ने विभूति को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया, जबकि चार अन्य आरोपियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में बीमार बेटे को कंधे पर रखकर एंबुलेंस का इंतजार करता रहा पिता, वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, श्रावस्ती के भिनगा थाना क्षेत्र के चकपिहानी निवासी विभूति अपने चार रिश्तेदारों के साथ सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में आया था। उसके भाई व भाजपा नेता माता प्रसाद की 13 जून 2023 को श्रावस्ती में पुरानी रंजिश में हत्या कर दी गई थी।
आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आए विभूति के कार की चेकिंग गोरखनाथ मंदिर गेट पर की गई तो डैश बोर्ड से दो कारतूस मिले। कारतूस बरामद होने के बाद कार में सवार सभी पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
गोरखनाथ थाने में ले जाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि सभी श्रावस्ती से जनता दर्शन में सीएम से मिलने आए थे, लेकिन कारतूस के बारे में जानकारी नहीं दे पा रहे थे। अभी कुछ दिन पहले ही गोरखनाथ मंदिर के गेट पर जांच के दौरान एक बैग से तमंचा भी मिला था और फिर कारतूस मिलने की वजह से पुलिस ने गहनता से जांच की। सभी के बारे में श्रावस्ती पुलिस से संपर्क कर आपराधिक इतिहास की जानकारी ली गई तो किसी के खिलाफ कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्याल में बवाल मामला: कुलपति व कुलसचिव पर हमले के आरोपी दस छात्र होंगे निष्कासित
जांच और एलआईयू की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने भी पूछताछ की थी। जांच में सिर्फ कारतूस रखने का दोषी पाए जाने पर पुलिस ने भाजपा नेता के भाई को आरोपी बनाते हुए कार्रवाई की।