{"_id":"60ae72558ebc3e136b5881b0","slug":"bio-medical-waste-found-in-large-quantity-in-drain-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: नाले में भारी मात्रा में मिला बायो मेडिकल वेस्ट, दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: नाले में भारी मात्रा में मिला बायो मेडिकल वेस्ट, दर्ज होगा मुकदमा
Wed, 26 May 2021 09:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 May 2021 09:37 PM IST
सार
खजांची चौराहे के पास नगर आयुक्त ने जांच के बाद संबंधित संस्थान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का दिया निर्देश, आसपास के सभी नर्सिंग होम की होगी जांच
विज्ञापन
नाले में मिला बायो मेडिकल वेस्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के कई हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम संचालक नालों में बायो मेडिकल वेस्ट डाल रहे हैं। खजांची चौराहे के पास निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को नाले में बड़ी मात्रा में बायो मेडिकल वेस्ट मिला। उन्होंने क्षेत्रीय सुपरवाइजर और सफाई निरीक्षक को आसपास के सभी नर्सिंग होम की जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
खुले में मेडिकल वेस्ट गिराने वाले संस्थान के विरुद्ध आपदा अधिनियमों एवं नगर निगम अधिनियम 1959 के अंतर्गत तत्काल कार्रवाई प्रस्तावित कर नर्सिंग होम का सील कराने एवं संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार को निरीक्षण के दौरान नाले में बायो मेडिकल वेस्ट मिलने के बाद नगर आयुक्त ने तत्काल उसकी सफाई कराई। नगर आयुक्त ने कहा कि मानव स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अस्पतालों और नर्सिंग होम का यह कृत्य काफी खतरनाक है। कोरोना संक्रमण के दौर में खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी नर्सिंग होम, निजी अस्पताल के संचालकों से अपील है कि वे अपने अस्पतालों के बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण नियमानुसार कराएं। यदि किसी संस्था के द्वारा नियम विरुद्ध इधर-उधर बायो मेडिकल वेस्ट फेंक कर जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का प्रयास किया जाएगा तो जनहित में आपदा अधिनियमों एवं नगर निगम अधिनियम 1959 के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी संस्था संचालक की होगी।