फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Big Road Accident in gorakhpur Pickup collided with a pole when driver dozed off

Road Accident: गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, चालक को झपकी आने से पिकअप पोल से टकराई, तीन की मौत और आठ घायल

Thu, 25 May 2023 08:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 May 2023 08:45 AM IST
सार

गोरखपुर में गोला इलाके के गोपालपुर- माल्हपार मार्ग पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। चालक को झपकी आने से पिकअप पोल से टकरा गई हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में आठ घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Big Road Accident in gorakhpur Pickup collided with a pole when driver dozed off
सड़क हादसे के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। गोरखपुर के गोला में चालक को झपकी आने से पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। सभी अंतिम संस्कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन


हादसा गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर-माल्हनपार मार्ग पर स्थित परसिया रावत गांव के पास बुधवार की रात करीब 10.30 बजे हुआ। मरने वालों की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के उड़री गांव निवासी रामलखन (75), इसी गांव के किशन (14) व महदेवा पिड़रा गांव के विश्वनाथ (65) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज थाना इलाके के पिड़रा महदेवा बाजार की एक महिला का अंतिम संस्कार करने गांव के 12 लोग पिकअप से सरयू घाट पर गए थे। देर रात गांव लौट रहे थे। चीनी मिल रोड पर परसिया रावत गांव के पास पिकअप एक खंभे से टकरा गई। स्पीड काफी तेज होने के कारण मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत तीन एंबुलेंस से सीएचसी गोला पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में श्रीराम (65), रामनवल (55) और सूरज (17) की हालत चिंताजनक बनी हुई है। किशन (25), प्रिंस (16), हिमालय (15), सोनू (20) व कुल्लूर (60) गंभीर रूप से घायल हैं। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed