फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BHU team wins divisional round of IAP Undergraduate Quiz.

Gorakhpur News: बीएचयू की टीम ने जीता आईएपी अंडर ग्रेजुएट क्विज का डिविजनल राउंड

Sun, 23 Aug 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 23 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
BHU team wins divisional round of IAP Undergraduate Quiz.
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओर से प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन


गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओर से शनिवार को 39वीं आईएपी अंडरग्रेजुएट क्विज प्रतियोगिता के डिविजनल राउंड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न मेडिकल संस्थानों की टीमों ने हिस्सा लिया। इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बीएचयू वाराणसी के कृष्ण मिश्रा और पी. निवेश रेड्डी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के आर्यन दुबे और देवीदयाल मिश्रा उपविजेता रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। डिविजनल राउंड में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बीएचयू वाराणसी, हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज वाराणसी, एमएलएन मेडिकल कॉलेज प्रयागराज, यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज प्रयागराज, एम्स गोरखपुर, ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज अंबेडकर नगर और बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य मेडिकल विद्यार्थियों में बाल रोग से संबंधित ज्ञान को बढ़ावा देने के साथ उनकी त्वरित निर्णय क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। प्राचार्य के अनुसार, इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपने विषय का ज्ञान परखने और नए अनुभव हासिल करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्विज का संचालन मास्टर डॉ. सुरेश नारायण सिंह ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता मेहता के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान डॉ. केतकी, डॉ. नवीन और स्टाफ सदस्य नीतू यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed