अमर उजाला टेस्ट द बेस्ट: फायदेमंद के साथ जायकेदार भी होती है अरबी की सब्जी, जानिए बनाने की विधि
आप भी अगर अरबी खाने के शौकीन हैं और घर पर ही होटल स्टाइल अरबी का जायका लेना चाहते हैं तो इसे बनाने की विधि होटल रेडिशन ब्लू के एक्जीक्यूटिव सेफ मुकेश कुमार सिंह बता रहे हैं। इसकी मदद से आप मिनटों में ही स्वाद से भरपूर अरबी की सब्जी तैयार कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरबी की सब्जी शौक के मामले में तो जायकेदार है, लेकिन फायदेमंद भी होती है। घर में बनने वाली अरबी की सब्जी को घर बैठे ही अपने किचेन में होटल की सब्जी के अंदाज बना सकते हैं। घर में और होटल में बनने वाली अरबी सब्जी का स्वाद एक दूसरे से एकदम जुदा सा होता है।
यही वजह है कि होटलों में इन दिनों में इस सब्जी को खूब पसंद किया जाता है। आप भी अगर अरबी खाने के शौकीन हैं और घर पर ही होटल स्टाइल अरबी का जायका लेना चाहते हैं तो इसे बनाने की विधि होटल रेडिशन ब्लू के एक्जीक्यूटिव सेफ मुकेश कुमार सिंह बता रहे हैं। इसकी मदद से आप मिनटों में ही स्वाद से भरपूर अरबी की सब्जी तैयार कर सकते हैं।
अरबी बनाने के लिए सामग्री
अरबी- 1/2 किलो
प्याज बारीक कटे- 2
टमाटर प्यूरी- 1/2 कप
दही- 1/2 कप
बेसन- 2 टेबलस्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 टेबलस्पून
हरी मिर्च कटी- 2-3
धनिया पाउडर- 2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
गरम मसाला- 1/4 टी स्पून
हल्दी- 1/2 टी स्पून
तेजपत्ता- 1
खड़ी लाल मिर्च- 1
दालचीनी- 1 टुकड़ा
जीरा- 1 टी स्पून
कसूरी मेथी- 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा- 2
तेल- 4 टेबलस्पून
नमक- स्वादानुसार
बनाने की विधि
अरबी बनाने के लिए सबसे पहले उसे धो लें। कुकर में डालकर 2 सीटी आने तक उबालें। अरबी के छिलके उतार लें और उन्हें एक बाउल में अलग रख लें। अपनी पसंद के हिसाब से अरबी के छोटे या मध्यम टुकड़े भी कर सकते हैं। कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर उसे मद्धम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें अरबी डालकर लगभग 1 मिनट तक फ्राई कर लें। इसके बाद, इसमें हल्दी, लाल मिर्च सहित अन्य सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिला दें। अब सब्जी में 1 चम्मच बेसन डाल दें और उसे करछी की मदद से अरबी के साथ मिक्स करते हुए रोस्ट करें। अब एक अन्य कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल डालकर गर्म करें।
तेल गर्म होने के बाद उसमें तेजपत्ता, दालचीनी और जीरा डालकर भूनें। कुछ देर बाद इसमें बारीक प्याज के टुकड़े और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर प्याज नरम होने तक भूनें। इसके बाद इस मिश्रण में खड़ी लाल मिर्च और हरी मिर्च डालें। कुछ देर बार सब्जी में टमाटर प्यूरी डालकर पकाएं। फिर दही, थोड़ा सा पानी, कसूरी मेथी, धनिया पाउडर डालें और सब्जी को ढाककर पकने दें।
जब ग्रेवी में उबाल आने लग जाए तो इसमें फ्राई की हुई अरबी डाल दें और करछी से मिश्रण के साथ अच्छे से मिला लें। सब्जी को धीमी आंच पर ढककर पकाएं। 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें। स्वाद से भरी होटल की जायकेदार स्टाइल में अरबी की सब्जी बनकर तैयार है. इसे रोटी, पराठे के साथ थाली में परोस सकते हैं।