फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Basic Education Department takes action against 84 fake teachers working in council schools

यहां कूटरचित दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाले 54 फर्जी शिक्षक बर्खास्त, 13 करोड़ का वेतन डकारा

Fri, 07 Aug 2020 05:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Aug 2020 05:30 PM IST
सार

  • परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 84 शिक्षकों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
  • 29 शिक्षकों से वेतन रिकवरी की फाइल तैयार, 13 करोड़ का वेतन फर्जी शिक्षकों ने डकारा

विज्ञापन
Basic Education Department takes action against 84 fake teachers working in council schools
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत फर्जी शिक्षकों के खिलाफ पिछले डेढ़ वर्षों के बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रिकार्ड स्तर पर कार्रवाई की गई है। कूटरचित दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाले जहां 54 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है। वहीं प्राथमिक जांच में 30 शिक्षकों के प्रमाणपत्र संदिग्ध मिलने पर उन्हें निलंबित कर जांच की जा रही है। इनके अलावा 20 और शिक्षकों के खिलाफ मिली शिकायत के विभाग ने नोटिस जारी कर शिक्षकों को दस्तावेजों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

 
बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष-2019 में एसटीएफ की छापेमारी के बाद से ही विभाग को फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों में रिकार्ड बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। विभाग की ओेर से जब इन शिक्षकों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए विभाग में बुलाया गया तो इन्होंने सत्यापन कराने में रूचि नहीं ली। जिसके बाद विभाग ने पहले इन्हें निलंबित और बाद में बर्खास्त कर दिया। मगर मुकदमा दर्ज न होने की वजह से इन शिक्षकों के खिलाफ वेतन रिकवरी की कार्रवाई शुरू नहीं हो पा रही थी।

विज्ञापन

बीएसए की पहल पर 37 शिक्षकों के खिलाफ पिछले वर्ष ही राजघाट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसके बाद 29 शिक्षकों के खिलाफ वेतन रिकरवरी की फाइल विभाग की ओर से तैयार की जा रही है। इन शिक्षकों ने वेतन के मद में 13 करोड़ रूपये की धनराशि डकारी है। बाकि बचे शिक्षकों से भी वेतन रिकवरी का खाका तैयार किया जा रहा है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक 84 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 20 और शिक्षकों के खिलाफ शिकायत मिली है। इनकी भी जांच की जा रही है। शासन से वेतन रिकवरी का निर्देश मिला है, इसे हर हाल में पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed