{"_id":"5e5f489d8ebc3ec55a3892bf","slug":"basic-education-department-stopped-eight-teacher-salary-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित शिक्षकों पर विभाग ने की कार्रवाई, आठ का वेतन रोका, दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित शिक्षकों पर विभाग ने की कार्रवाई, आठ का वेतन रोका, दो को नोटिस
Wed, 04 Mar 2020 11:50 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों से अनुपस्थित रहने और जूते-मोजे के वितरण समेत अन्य कार्य नहीं कराने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने आठ शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। वहीं विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थित कम मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को नोटिस दिया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से मंगलवार को पिपरौली विकास खंड के पांच प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय रावतपार में प्रधानाध्यापिका शशिबाला आर्या समेत शिक्षिका नम्रता श्रीवास्तव, नीतू आर्या विद्यालय से अनुपस्थित मिलीं। सभी का वेतन रोक दिया गया है। वहीं बच्चों की कम उपस्थिति मिलने पर प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी किया है।
प्राथमिक विद्यालय कुरमौल के निरीक्षण के दौरान बच्चे यूनिफार्म और जूता-मोजा पहने नहीं मिले। इस पर प्रधानाध्यापक सत्य प्रताप यादव को नोटिस दिया गया है। इसके बाद बीएसए पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरमौल पहुंचे, जहां 60 नामांकन के सापेक्ष 30 बच्चे उपस्थित मिले। प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिलौरा के निरीक्षण में उर्मिला दुबे, शिक्षामित्र ज्योति पांडेय, सहायक अध्यापक सुमित्रा मौर्या का वेतन रोक दिया गया।

बच्चों की बजाय दूसरे का आधार कार्ड बनाते रहे गुरुजी, निलंबित
बेसिक शिक्षा विभाग ने आधार कार्ड मशीन की जब्त, ढाई साल से कब्जे में थी मशीन
ब्रह्मपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय करही पर तैनात परिषदीय बच्चों का आधार कार्ड बनाने के नोडल अधिकारी और शिक्षक उग्रसेन को आधार कार्ड मशीन का निजी इस्तेमाल करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक पर आरोप है कि वो ढाई साल पहले दी गई आधार कार्ड मशीन का दुकान में रखकर दूसरे लोगों का आधार कार्ड बनाने में इस्तेमाल कर रहे थे।
बाकायदा इसके एवज में 200-200 रुपये भी वसूले जाते थे। कई दफा मशीन जमा कराने का निर्देश देने के बाद भी शिक्षक की तरफ से मशीन बीआरसी में जमा नहीं कराई जा रही थी। आजिज होकर खंड शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को छापा मारकर मशीन को जब्त कर लिया है। वहीं प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंगल रसूलपुर की जांच के दौरान सहायक अध्यापक गरिमा साहनी, बलवंत कुमार, वंदना उपाध्याय, शिक्षा सुशीला कन्नौजिया अनुपस्थित मिलीं। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने सभी का वेतन रोक दिया है।