फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   baroda up gramin bank

बड़ौदा यूपी बैंक कर्मियों को राहत, मिले कुछ भत्ते

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
baroda up gramin bank
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। बड़ौदा यूपी बैंक में विलय के पहले के पूर्वांचल बैंक कर्मियों को कुछ राहत मिल गई है। उन्हें बैंक प्रबंधन की ओर से 1 महीने का एडवांस वेतन दे दिया गया है। साथ ही उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से ₹120 का यात्रा भत्ता भी मंजूर कर लिया है।हालांकि अभी कई सुविधाएं उपलब्ध ना होने से बैंक कर्मियों में नाराजगी भी है। पूर्वांचल बैंक के कुछ संगठन अपनी मांगों को लेकर क्रमिक हड़ताल पर हैं। बड़ौदा यूपी बैंक में पूर्वांचल बैंक काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक और बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक का विलय हो गया है। बैंकों के इस विलय के बाद पूर्ववर्ती पूर्वांचल बैंक कर्मियों को कई तरह की आर्थिक क्षति खेलने पड़ी है। काउंटर पर बैठने वाले कर्मचारियों को दिया जाने वाला अतिरिक्त भत्ता खत्म कर दिया गया है। साथ ही उनकी अन्य तरह की सुविधाएं भी खत्म कर दी गई थी। अमर उजाला ने कर्मचारियों के परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने उनको कई तरह की सुविधाएं फिर से बहाल कर दी है। बड़ौदा यूपी बैंक के जीएम जितेंद्र कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार पूर्वांचल बैंक और काशी गोमती ग्रामीण बैंक के कर्मचारी एक महीने सैलरी एडवांस ले सकेंगे। एडवांस बिना प्याज के देय होगा, जिसे मार्च 2021 तक चुकाया जा सकता है। इसके अलावा सार्वजनिक वाहन के चलने पर रोक को देखते हुए बैंक कर्मचारियों को ₹120 प्रतिदिन यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा। हालाकी इसमें यह भी प्रावधान किया गया है जो कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा का लाभ दे रहे हैं उन्हें यह यात्रा भत्ता दे नहीं होगा। यात्रा भत्ता कम दिए जाने पर कर्मचारियों में नाराजगी बड़ौदा यूपी बैंक का प्रबंधन बड़ौदा बैंक के पास है लेकिन यात्रा भत्ता देने के मामले में बड़ौदा बैंक कर्मियों की तुलना में कुछ भेदभाव किया गया है। पूर्ववर्ती पूर्वांचल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के महामंत्री शिवम श्रीवास्तव ने बैंक प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बड़ौदा बैंक में यात्रा भत्ता प्रतिदिन ₹200 हिसाब से दिया जा रहा है जबकि बड़ौदा यूपी बैंक में यह मात्र ₹120 ही निर्धारित किया गया है। इसमें बदलाव किया जाना चाहिए। हालांकि बैंक प्रबंधन ने एसोसिएशन की एडवांस सैलरी देने की मांग मान ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed