{"_id":"5f19db9f8ebc3e6370376d04","slug":"bargadwa-to-kaubag-forlane-will-be-started-gorakhpur-city-news-gkp3592655174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगदवां-कौवाबाग फोरलेन को हरी झंडी : रवि किशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगदवां-कौवाबाग फोरलेन को हरी झंडी : रवि किशन
विज्ञापन

गोरखपुर। बरगदवां से कौवाबाग फोरलेन का काम जल्द शुरू होगा। शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोरलेन निर्माण के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। जल्द ही डीपीआर स्वीकृत होगा। फोरलेन बनने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि कौवाबाग से बरगदवां तक जाम समस्या रहती थी। इससे नागरिकों को दिक्कत होती थी। अब खाद कारखाना शुरू हो रहा है। अब सड़क बन जाएगी। इससे बड़ी सहूलियत मिलेगी। सांसद के मुुताबिक डिवाइडर के दोनों तरफ 8.75 मीटर चौड़ी सड़क होगी। इसपर लगभग 175 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस निर्माण कार्य में जमीन का अधिग्रहण भी पीडब्ल्यूडी को नहीं करना होगा। इसके लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। जल्द ही एक और बड़ी विकास की सौगात मिल जाएगी।