{"_id":"5f5467b787d93f366067b46c","slug":"bank-employee-died-and-four-people-injured-in-road-accident-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रामलला के दर्शन करने निकले थे पांच बैंक कर्मी, हादसे में एक की गई जान, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रामलला के दर्शन करने निकले थे पांच बैंक कर्मी, हादसे में एक की गई जान, चार घायल
Sun, 06 Sep 2020 05:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 06 Sep 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार (इनसेट में मृतक की फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के फोरलेन पर छावनी के रामजानकी मार्ग तिराहे के मोड़ पर रविवार सुबह गिट्टी लदे ट्रक में एक कार जा टकराई। जिसमें सवार एक एचडीएफसी बैंक कर्मी की मौत हो गई। जबकि चार अन्य बैंक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग खलीलाबाद से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। छावनी थाना प्रभारी सौदागर राय ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मृत बैंककर्मी देवेश पांडेय (35) पुत्र गिरीश दत्त पांडेय निवासी सिधुआपार थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर के पास से मिले बैंक के आईडी से पहचान हुई।
विज्ञापन
कार में एचडीएफसी ब्रांच के ही आशुतोष शुक्ला (30) पुत्र अरुण शुक्ला निवासी नियांवा थाना धानेपुर जिला गोंडा के अलावा एसबीआई विकास भवन ब्रांच संतकबीरनगर के कर्मचारी राना प्रताप सिंह (28) और एसबीआई मुख्य ब्रांच संतकबीरनगर के कर्मचारी मनीष अवस्थी (32) पुत्र संगम अवस्थी निवासी घाटमपुर थाना बीघापुर जिला उन्नाव व मनीष कुमार (33) पुत्र दिलीप कुमार निवासी पक्का बारी, बिखना पहाड़ी, पटना बिहार गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
घायलों ने बताया कि संतकबीरनगर से रविवार की भोर में पांचों एक कार में सवार होकर अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। सुबह करीब पांच बजे छावनी कस्बा स्थित रामजानकी तिराहे पर एक गिट्टी लदा ट्रक रामजानकी मार्ग पर जाने के लिए मुड़ रहा था। फोरलेन पर ही ट्रक का टायर फट गया, जिससे अचानक ट्रक खड़ा हो गया। इसी कारण अयोध्या की तरफ जा रही कार ट्रक में जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में देवेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।