फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bandh teenager

बांध पर बेहोशी हाल में मिली बालिका

Mon, 21 Sep 2020 06:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
bandh teenager
बांध पर बेहोशी हाल में मिली बालिका
विज्ञापन

दुपट्टे से कसा हुआ था गला, पुलिस ने अस्पताल भेजा
गोल्हौरा थानाक्षेत्र के एकडेगवा गांव के बांध पर मिली बालिका
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। घर से निकली 12 वर्षीय लड़की रविवार देर रात गोल्हौरा थानाक्षेत्र के एगडेगवा गांव स्थित बांध पर बेहोशी हाल में मिली। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

क्षेत्र एकडेगवा गांव के पास स्थित बांध पर रविवार रात 11 बजे संदिग्ध हालात में एक 12 वर्षीय बालिका मिली। वह बेहोश थी और उसके गले में दुपट्टा बंधा था। राहगीरों की सूचना पहुंचे एकडेगवा के प्रधान प्रतिनिधि अलीमुलाह ने गोल्हौरा थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गले से लिपटे दुपट्टे को खोलकर पानी के छींटा मारने पर किशोरी होश में आई। मगर कुछ भी बता पाने में असमर्थ थी। छानबीन में पता चला कि बालिका रजवापुर गांव की रहने वाली है। परिजनों के मुताबिक बालिका रविवार शाम छह बजे घर से निकली थी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से बालिका को पीएचसी खुनियांव पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष गोल्हौरा जुबेर अली ने बताया कि मामला संज्ञान में है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed