फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bakreed in gorakhpur

बकरीद : मुस्लिमों ने मांगी तीन दिनों की विशेष छूट

Wed, 29 Jul 2020 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
bakreed in gorakhpur
बकरीद : मुस्लिमों ने मांगी तीन दिनों की विशेष छूट
विज्ञापन

लॉकडाउन से प्रभावित चार थाना क्षेत्रों के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कुर्बानी के लिए तीन दिन सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक विशेष छूट की मांग की है। बकरीद का त्योहार एक अगस्त को है। त्योहार करीब है, लेकिन तैयारियां पूरी नहीं हो सकी हैं। कोरोना से बचाव को लेकर चार थाना क्षेत्रों में लगे लॉकडाउन से मुस्लिम समुदाय परेशान है। इन इलाकों में बाजार बंद हैं। ईद-उल-अजहा(बकरीद) की तैयारी कैसे होगी, इसका किसी के पास जवाब नहीं है। मुस्लिम समुदाय जिला प्रशासन से मांग कर रहा है कि कुर्बानी के जानवरों का बाजार लगने दिया जाए।
कुर्बानी करने की छूट दी जाए
लॉकडाउन ने मुस्लिम समुदाय को चिंता में डाल दिया है। रमजान और ईद में मुस्लिम समुदाय ने प्रशासन का हर संभव सहयोग किया। बकरीद पर भी प्रशासन का सहयोग करेंगे। घर में नमाज पढ़ने व कुर्बानी करने को राजी हैं। तीन दिन सुबह से शाम मुस्लिम समुदाय को कुर्बानी करने की छूट दी जाए।
विज्ञापन

नूर मोहम्मद, जमुनहिया बाग
प्रशासन का सहयोग करेंगे
बकरा खरीद लिया है, लेकिन कुर्बानी कैसे होगी, इसका पता नहीं है। शराब की दुकानें लॉकडाउन में खुल सकती हैं तो कुर्बानी के लिए जानवरों का बाजार क्यों नहीं लग सकता? जैसे ईद पर मुस्लिम समुुदाय ने जिला प्रशासन को सहयोग दिया था, उसी तरह बकरीद पर भी सहयोग करेंगे। मुस्लिम समुदाय को बकरीद की तैयारी करने व जानवरों की कुर्बानी करने के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अली गजनफर शाह, रहमतनगर
लॉकडाउन से लगा तैयारियों पर ब्रेक
बकरीद पर होने वाली कुर्बानी की तैयारियों पर लॉकडाउन ने ब्रेक लगा दिया है। बकरा तो खरीद लिया गया है, लेकिन बाकी तैयारी कैसे होगी, समझ में नहीं आ रहा है। ईद की तरह ही बकरीद पर घर में कुर्बानी करने व नमाज पढ़ने को जब मुस्लिम समुदाय तैयार है, तो जिला प्रशासन को रियायत देनी ही चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बकरीद मनाएंगे।
नेहाल अहमद, जाहिदाबाद
जानवरों के बाजार की मिले छूट
चार थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन ने असमंजस में डाल दिया है। कुर्बानी के जानवरों का बाजार लगा नहीं है। केवल एक बकरा खरीदा है। घर में कुर्बानी करने को तैयार हैं, उसके बाद भी किसी तरह की छूट नहीं मिल रही है। प्रशासन से गुजारिश है कि इस पूरे सप्ताह पर्व की तैयारी के लिए मुस्लिम समुदाय को विशेष छूट दी जाए। दुकानें खोलीं जाएं।

अब्दुल अहद खान, दिग्विजय नगर कॉलोनी गोरखनाथ
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मिले नमाज की अनुमति
रमजान और ईद पर मुस्लिम समुदाय ने जिस तरह धैर्य का परिचय दिया, इस बार भी देंगे। आधा शहर खोलकर आधा शहर बंद करना ठीक नहीं है। पर्व की तैयारियां नहीं कर पाए हैं। लिहाजा मुस्लिम समुदाय को पर्व मनाने के लिए विशेष छूट मिलनी चाहिए। ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अनुमति सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए होनी चाहिए।
तौहीद अहमद, पटवारी टोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed