फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bad police sent to Kalapani when bad work

बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने या फिर काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिसवालों की खैर नहीं

Fri, 07 Feb 2020 11:46 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 07 Feb 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Bad police sent to Kalapani when bad work
police - फोटो : file photo
बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने या फिर काम में लापरवाही बरतने वाले बिगड़ैल पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं है। ऐसे पुलिसकर्मियों को महराजगंज जिले के सोहगीबरवा थाने में गठित विशेष दस्ते में तैनाती दी जाएगी। एडीजी जोन द्वारा गठित इस विशेष दस्ते में तैनाती तो दक्षता के नाम पर की जा रही है, लेकिन हकीकत यही है कि इसमें तैनाती किसी सजा से कम नहीं है।
विज्ञापन


इस थाने पर जाने के लिए नदी पार करना होता है या फिर बिहार, नेपाल से होकर ही जा सकते हैं। यह थाना इलाके से किस तरह से कटा हुआ है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज तक गोरखपुर के आईजी या एडीजी के यहां इस थानाक्षेत्र से कोई फरियाद तक लेकर नहीं आया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एडीजी दफ्तर में ही कई ऐसे लोग थे, जो मनमाने ढंग से ड्यूटी कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर एडीजी ने ऐसे चार लोगों को बुलाया तो उन्हें आने में ही दो दिन लग गए। इससे नाराज एडीजी जोन ने इन सभी को सोहगीबरवा थाने पर पोस्ट कर दिया। इन्हें थाने पर सीधे तैनाती ना देकर विशेष दस्ते में शामिल किया गया है। इसमें अबतक पांच पुलिसकर्मी भेजे जा चुके हैं। अब पब्लिक से बदसलूकी या फिर काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को इसी दस्ते में भेजने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एडीजी दावा शेरपा कहते हैं कि वहां पर वन क्षेत्र ज्यादा है और तस्करी की आशंका को देखते हुए विशेष दक्षता रखने वाले पुलिस वालों को इस दस्ते में तैनात किया जा रहा है। इस दस्ते की शुरुआत कर दी गई है। जल्द ही कुछ और लोगों को भेजा जाएगा। दस्ता वहां के थानेदार के अधीन काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed