फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Baba Saheb's contribution remembered by paying homage

Gorakhpur News: श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया बाबा साहब का योगदान

Mon, 15 Apr 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 15 Apr 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's contribution remembered by paying homage
फोटो--
विज्ञापन

-भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती के मौके पर हुए कार्यक्रम
-विभिन्न पार्टियों व संगठन के लोगों ने अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरक्षनगर में रविवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। विभिन्न पार्टियों व संगठनों के लोगों ने आंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों ने वक्ताओं ने बाबा साहब के राष्ट्रीय एवं सामाजिक योगदान पर बातें की।

भाजपा महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में आंबेडकर चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महानगर के वार्डो में संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर पुष्पदंत जैन, निरंकार त्रिपाठी, पदमा गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव, स्नेहलता, देवेश श्रीवास्तव, बृजेश मणि मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आंबेडकर चौक पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, प्रवीण पासवान, धर्मराज चैहान, अशोक निषाद, प्रणव उपाध्याय, तौकीर आलम, देवेन्द्र निषाद धनुष, अशोक कश्यप, सुनीला देवी एवं दिलीप कुमार निषाद ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एक सभा कर उन्हें याद किया गया। संघ के महामंत्री विनोद राय, वरिष्ठ पदाधिकारी डीके तिवारी, आरपी भट्ट, एससी अवस्थी, कौशल कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
राष्ट्रीय जनता के दल एवं समाजवादियों ने पूर्व विधायक स्व. जगदीश लाल के आवास/कैम्प कार्यालय पर बाबा साहब की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता आरिफ महमूद, गौतम लाल श्रीवास्तव, वंश गोपाल, प्रमोद मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, शेषनाथ निषाद ने श्रद्धांजलि दी।
उत्तर प्रदेश अनूसचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग संयुक्त परिषद के लोगों ने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम किया। अध्यक्ष तीरथ राज प्रसाद, आरपी यादव, इं. जयराम प्रसाद एवं डॉ. लाल चंद्र प्रसाद जाटव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय दलित महासभा के लोगों ने बिलंदपुर में बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय राधेश्याम सेहरा, रामकृपाल राम, प्रहलाद, रामप्रति, जयराम प्रसाद च गोविंद ने उनके योगदान पर बातें की।
समाचार पत्र विक्रेता संघ के लोगों ने आंबेडकर जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष उमाशंकर मझवार, रामाज्ञा निषाद, नवनीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विजय कुमार गुप्ता, अनन्त लाल गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, विनोद तिवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, डॉ. हरिराम निषाद, संतोष भारती, दयानंद कन्नौजिया, रामराज भारती, निरंजन कुमार ने आंबेडकर जयंती मनाई। राष्ट्रीय वीर एकलव्य भारत के लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर राम सिंह यादव, बृजभार, गणेश, सुरेश, रामजीत, गुलाब, गब्बू आदि मौजूद थे।



------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed