फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ayush Kushwaha emerges victorious in poetry competition; students showcase their talent on the second day of the festival.

Gorakhpur News: कबड्डी में बाबा गोपालनाथ टीम चैंपियन

Thu, 29 Oct 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Ayush Kushwaha emerges victorious in poetry competition; students showcase their talent on the second day of the festival.
काव्य प्रतियोगिता में आयुष कुशवाहा ने मारी बाजी, महोत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को कबड्डी, सामान्य ज्ञान और काव्य प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। कबड्डी के फाइनल में बाबा गोपालनाथ टीम ने महाराणा प्रताप टीम को हराकर खिताब जीता। वहीं, सामान्य ज्ञान और काव्य प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता और रचनात्मकता का परिचय दिया।
कबड्डी प्रतियोगिता में तीन टीमों ने हिस्सा लिया। इसका संयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. अखिलेश गुप्ता ने किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 60 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। स्नातक एवं स्नातकोत्तर वर्ग में एमए प्रथम सेमेस्टर की आरती ने पहला, बीसीए पंचम सेमेस्टर के कार्तिक सिंह ने दूसरा और एमए प्रथम सेमेस्टर की सपना भारद्वाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएड वर्ग में अभय कुमार मिश्रा प्रथम, माधुरी प्रजापति द्वितीय और अनुज यादव तृतीय रहे। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. सुबोध कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन

उदीयमान कवि गोष्ठी में विद्यार्थियों ने स्वरचित कविताएं प्रस्तुत कीं। बीबीए तृतीय सेमेस्टर के आयुष कुशवाहा ने प्रथम, बीएड तृतीय सेमेस्टर की शिवांगी रंजन ने द्वितीय और बीएड प्रथम सेमेस्टर की करिश्मा निषाद ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में डॉ. आरती सिंह, दीप्ति गुप्ता और डॉ. शैलेन्द्र ठाकुर शामिल रहे। संचालन डॉ. हनुमान प्रसाद उपाध्याय ने किया। आयोजन में शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed