फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ayodhya bike accident Dead person found corona positive

संतकबीरनगर: हादसे में अयोध्या में मरा शख्स मिला कोरोना पॉजिटिव, मुंबई से बाइक चलाकर आ रहा था घर

Tue, 19 May 2020 05:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बखिरा/ संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बखिरा/ संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 May 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya bike accident Dead person found corona positive
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
मुंबई से बाइक से लौटते समय रास्ते में अयोध्या में हुए हादसे में बखिरा क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स की मौत हो गई थी। जबकि बाइक पर पीछे बैठी पत्नी घायल हो गई थी। जांच में मृतक की कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जबकि उसकी पत्नी अयोध्या में क्वारंटीन है।
विज्ञापन


एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी 53 वर्षीय शख्स मुंबई से पत्नी संग बाइक से लौट रहा था। 16 मई को अयोध्या पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से पति की मौत हो गई थी। जबकि पत्नी घायल हो गई थी।
विज्ञापन


अयोध्या प्रशासन ने मृतक का नमूना जांच को लखनऊ भेजवाया था। रिपोर्ट में मृतक पॉजिटिव पाया गया। पत्नी को अयोध्या में ही क्वारंटीन कराया गया है। शव का अंतिम संस्कार भी अयोध्या में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर गांव के लोगों ने बताया कि हादसे की सूचना पर कई लोग यहां से अयोध्या गए थे। मृतक मुंबई में कई सालों से रह रहा था। वह मुंबई में लोंगो के घरों पर गल्ला पहुंचाने का कार्य करता था। मृतक के कोई संतान नही है। घटना की सूचना पर गांव के लोग गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed