{"_id":"6acc010db5e722a3fa0f6a45","slug":"auto-rickshaws-and-e-rickshaws-at-railway-and-bus-stations-will-have-unique-numbering-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1482114-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे और बस स्टेशन पर ऑटो-ई-रिक्शा की होगी यूनिक नंबरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे और बस स्टेशन पर ऑटो-ई-रिक्शा की होगी यूनिक नंबरिंग
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे और रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सामान गुम होने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कैंट पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन और यूनिक नंबरिंग का अभियान शुरू किया है। इसके तहत वाहनों पर विशिष्ट कोड अंकित किए जा रहे हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर संबंधित वाहन और चालक की पहचान आसानी से की जा सकेगी।
रेलवे चौकी प्रभारी रवि प्रकाश कुंवर की निगरानी में रेलवे पुलिस चौकी पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन किया जा रहा है। अभियान के तहत वाहनों पर आर-01, आर-02 जैसे यूनिक कोड लिखे जा रहे हैं। इसमें आर का अर्थ रेलवे है। वाहन चालकों का नाम, पता, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का विवरण भी रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, रेलवे और बस स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्री आते-जाते हैं। कई बार जल्दबाजी में यात्रियों का सामान ऑटो या ई-रिक्शा में छूट जाता है।
यूनिक नंबर होने से संबंधित वाहन को ट्रेस कर सामान वापस दिलाने में मदद मिलेगी। साथ ही आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान करने में भी सहूलियत होगी।