फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attempt to molested a student by locking her in the bathroom of coaching center in Bansgaon

गोरखपुर: बांसगांव में कोचिंग सेंटर के बाथरूम में बंद कर छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, डर से कोचिंग जाना छोड़ा

Thu, 28 Sep 2023 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Sep 2023 10:11 AM IST
सार

बांसगांव इलाके के हरनहीं कस्बे के एक कोचिंग सेंटर में छात्रा पढ़ने गई थी। छात्रा बाथरूम गई तो इंटर में पढ़ने वाला छात्र भी घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो कोचिंग संचालक और शिक्षक पहुंच गए।

विज्ञापन
Attempt to molested a student by locking her in the bathroom of coaching center in Bansgaon
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में बांसगांव इलाके के कोचिंग सेंटर में मंगलवार को पढ़ने गई दसवीं की छात्रा को बाथरूम में बंद करके इंटर के छात्र ने दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर शिक्षकों ने बाथरूम का दरवाजा खुलवाया और आरोपी को थप्पड़ जड़ दिए।

विज्ञापन


आरोप है कि थप्पड़ मारने से नाराज छात्र के घरवालों ने कोचिंग सेंटर संचालक की पिटाई कर दी और बवाल किया। बाद में आरोपी छात्र और उसके घरवाले धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, घटना से डरी-सहमी छात्रा ने कोचिंग सेंटर जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांसगांव इलाके के हरनहीं कस्बे के एक कोचिंग सेंटर में छात्रा पढ़ने गई थी। छात्रा बाथरूम गई तो इंटर में पढ़ने वाला छात्र भी घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो कोचिंग संचालक और शिक्षक पहुंच गए और बाथरूम का दरवाजा पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खालिस्तानी-आतंकी नेटवर्क की तलाश में बंबीहा गिरोह के शूटर शशांक के दोस्तों तक पहुंची एनआईए, पूछताछ की

किसी तरह छात्र के चंगुल से छूटकर किशोरी ने दरवाजा खोला तो पूछताछ करने पर छात्र ने जबरदस्ती करने से इन्कार कर दिया। इसी दौरान शिक्षकों ने आरोपी छात्र को दो-चार थप्पड़ मारकर परिजनों को बुलाने के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी होने पर छात्र के परिजन आठ-दस लोगों के साथ कोचिंग सेंटर पहुंच गए और संचालक के साथ मारपीट की। छात्रा के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed