{"_id":"6243f62306fa6b42016f348e","slug":"arrested-for-withdrawing-money-by-stealing-atm-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एटीएम कार्ड चुराकर रकम निकालने वाला गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एटीएम कार्ड चुराकर रकम निकालने वाला गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश
Wed, 30 Mar 2022 11:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:48 AM IST
सार
मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म एक के पास वेटिंग हॉल में संदिग्ध युवक बैठा है। टीम ने युवक को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद उसने चोरी कबूल कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस में दो मार्च को एसी कोच में सफर कर रहीं एनएचआई के इंजीनियर की पत्नी का मोबाइल फोन व पर्स चोरी करने वाले बदमाश धीरज कुमार सिंह को जीआरपी ने गिरफ्तार कर सामान बरामद किया। आरोपी बिहार के सारंग का रहने वाला है। चोरी के बाद अभियुक्त ने एटीएम कार्ड के जरिए यूपीआई बनाकर पौने दो लाख निकाल लिए थे जिससे सोने की चेन खरीदी थी।
जानकारी के मुताबिक संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली थाना के बिसयाहन्नू निवासी एनएचआई में इंजीनियर रामनरायन की पत्नी बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रहीं थीं। चोरी के बाद इंजीनियर की तहरीर पर जीआरपी गोरखपुर ने मुकदमा दर्ज किया।
इसकी विवेचना खुद जीआरपी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव कर रहे थे। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म एक के पास वेटिंग हॉल में संदिग्ध युवक बैठा है। टीम ने युवक को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद उसने चोरी कबूल कर ली।
विज्ञापन
उसकी निशानदेही पर 15,400 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, 70,000 रुपये कीमत की खरीदी गई सोने की चेन बरामद कर लिया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।